Karwa Chauth 2023: करवाचौथ के व्रत से पहले खाएं यह प्रोटीन रिच फ़ूड, दिन भर रहेंगे एनर्जी से भरपूर, दिनभर थकान से रहेंगी कोसो दूर

Karwa Chauth 2023:HN/ पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए एक नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जल व्रत करती हैं और फिर शाम को चांद देखने के बाद ही खाना खाती हैं. ऐसे में अगर आप भी करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth)करने जा रही हैं तो आपको अपनी सेहत को लेकर सजग रहना होगा. करवा चौथ के निर्जला व्रत में पानी भी नहीं पिया जाता और ऐसे में एनर्जी की काफी कमी महसूस होती है. चलिए जानते हैं कि करवा चौथ से पहले और सुबह सरगी के समय कौन से फूड खाएं जाएं ताकि व्रत के दौरान आपके शरीर को पूरी एनर्जी मिलती रहे.
करवा चौथ के व्रत से पहले क्या खाएं
करवा चौथ के व्रत से एक दिन पहले महिलाओं को इस तरह को भोजन करना चाहिए ताकि अगले दिन उनको ज्यादा भूख ना लगे और उनके शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलती रहे. ऐसे में महिलाओं को हाई प्रोटीन फूड जैसे पनीर की सब्जी, पनीर का पराठा या डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करना चाहिए. रात में दाल रोटी सब्जी खाएं और दही या छाछ जरूर पिएं. आप चावल की खीर या खिचड़ी भी बनाकर खा सकते हैं. इससे अगले दिन पेट भी हल्का रहेगा और आपको प्रोटीन भी मिलेगा.
 सरगी में शामिल करें यह प्रोटीन रिच फूड
करवा चौथ के दिन सुबह सूरज निकलने से पहले सरगी खाने की परंपरा है. ऐसे में आप सरगी में उन चीजों का सेवन कर सकती हैं जो आपको दिन भर एनर्जी देने के साथ साथ आपको भूख और प्यास से लड़ने में भी मदद करेंगे. सरगी में आप दूध से बनी फैनी खा सकती हैं. ड्राई फ्रूट्स की खीर भी एक अच्छा ऑप्शन है. सुबह सादा पानी की बजाय नारियल पानी का सेवन करें ताकि दिन भर आपका शरीर हाइड्रेट रहे. इसके अलावा आपको सुबह सरगी में सेब और अंगूर जैसे फलों का भी सेवन करना चाहिए. इससे आपके शरीर को पर्याप्त फाइबर भी मिलेगा. आप सुबह के समय पनीर पराठा खा सकती है या फिर चावल की खीर बनाकर का सकती हैं. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »