MP Election 2023: कैलाश विजयवर्गीय की बढ़ सकती है मुश्किलें, चुनाव आयोग ने इस बयान पर लिया संज्ञान, जानें पूरा मामला

ECI Action Against Kailash Vijayvargiya:HN/ मध्यप्रदेश की इंदौर-1 विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP Candidate) उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने उनके बयान पर संज्ञान लिया है. आयोग ने इस मामले में इंदौर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे आयोग उसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

विजयवर्गीय के इस बयान ने बढ़ाई मुश्किल
कैलाश विजयवर्गी एक बार फिर अपने बयान से इस बार चुनाव आयोग की नजरों में आ गए हैं. दरअसल कैलाश विजयवर्गीय ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने पर अध्यक्ष को 51000 का इनाम देने की घोषणा की थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था. इस पर लोगों ने सवाल भी उठाए थे. इस मामले में सिटिजन फॉर जस्टिस एंड पीस संस्था ने कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

सिटिजन फॉर जस्टिस एंड पीस द्वारा इस मामले में कैलाश विजयवर्गी की शिकायत भी की गई है और वित्तीय लाभ देने का विजयवर्गीय पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि विजयवर्गीय ने लोगों को पैसे का प्रलोभन देकर बीजेपी के लिए वोट मांगा है. इस मामले में निर्वाचन आयोग ने इंदौर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. वहीं दूसरी तरफ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस मामले की जांच की जाएगी और जांच के बाद जो भी तथ्य हैं वह आयोग के समक्ष रखे जाएंगे और उसी के बाद आयोग यह तय करेगा कि आगे क्या कार्रवाई होगी.

जीतू पटवारी ने दी विजयवर्गीय को नसीहत
कैलाश विजयवर्गी के बयान पर जीतू पटवारी ने कहा कि, कैलाश जी से मैं अनुभव में बहुत छोटा हूं और उनके जितना विशाल अनुभव मेरे पास नहीं है राजनीति में मैं उनसे बहुत सारी चीज सीख रहा हूं. ऐसे में कैलाश विजयवर्गीय को ओछे बयानों की राजनीति से बचना चाहिए. जीतू पटवारी ने कहा कि कैलाश विजयवर्गी इंदौर के बेटे हैं जिनके बयान को पूरा देश सुनता है. पटवारी ने कहा कि ना मेरी इतनी हैसियत है कि मैं उन पर कटाक्ष करूं लेकिन उन्हें छोटे और ओछे बयानों से बचना चाहिए. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »