MP Election 2023: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शुरू हुई ‘कपड़ाफाड़’ राजनीति! जानिए कमलनाथ के बयान पर किसने क्या कहा?

MP Election 2023:HN/ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कैंडिडेट की पहली लिस्ट आते ही ‘कपड़फाड़’ राजनीति शुरू हो गई है. एक वायरल वीडियो में पीसीसी के कमलनाथ (Kamal Nath) नाराज कार्यकर्ताओं से यह कहते सुने जा रहे हैं कि, आप यहां गदर मत कीजिए. दिग्विजय और जयवर्द्धन के पास जाइए और उनके कपड़े फाड़िए. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) का बिना किसी संदर्भ के किया गया ट्वीट अब कई सवालों को दवा दे रहा है. उन्होंने कहा कि, समझदारी यही कहती है कि बड़े लोग धैर्यपूर्वक समाधान निकालें. इस पूरे मामले में बीजेपी ने जमकर चुटकी ली है.

दरअसल, सोमवार को कोलारस से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के समर्थक पीसीसी चीफ कमलनाथ से मिलने पहुंचे. वे रघुवंशी के टिकट को लेकर तेज आवाज में बोलने लगे. इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि, आप यहां गदर मत कीजिए. दिग्विजय और जयवर्धन के पास जाइए और उनके कपड़े फाड़िए. हालांकि, बाद में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने एक वीडियो जारी कर अपने समर्थकों से धैर्य बनाये रखने की अपील की. इस अपेक्षा के साथ की है कि शीर्ष नेतृत्व विचार मंथन के बाद सेवा का अवसर देगा. बता दें कि, रघुवंशी का टिकट शिवपुरी से लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन शिवपुरी विधानसभा सीट से टिकट मिलने की आस लगाए बैठे बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कोलारस से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को इस सूची में अपना नाम न होने से झटका लगा है.

बीजेपी ने किया तंज
वहीं कमलनाथ के बंगले पर हुई घटना का वीडियो बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए. अरे कमलनाथ जी आप तो कपड़े फड़वाने पर भी उतारू हो गये. खैर आप भी कर ही क्या सकते हैं जब पूरी कांग्रेस ही दो फाड़ हो गई है. वैसे शिवपुरी से आए वीरेन्द्र रघुवंशी के समर्थकों की कमलनाथ जी से बातचीत का यह वीडियो देख दिग्विजय सिंह जी आप और आपके सुपुत्र को पीड़ा तो जरूर होगी और बदला भी तगड़ा लेंगे! अब देखना दिलचस्प होगा कि कपड़े कौन किसके फाड़ेगा.”

दिग्विजय सिंह के पोस्ट पर बीजेपी ने ली चुटकी
इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी दार्शनिक अंदाज में गहरे संदेश वाली एक पोस्ट लिखी है. उन्होंने बगैर किसी घटना का संदर्भ लिए हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि, “जब परिवार बड़ा होता है तो सामूहिक सुख और सामूहिक द्वंद्व दोनों होते हैं. समझदारी यही कहती है कि बड़े लोग धैर्यपूर्वक समाधान निकालें. ईश्वर भी उन्हीं का साथ देते हैं जो मन और मेहनत का मेल रखते हैं. नर्मदे हर.” वहीं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर एक बार फिर चुटकी लेते हुए बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया  प्लेटफार्म X पर लिखा कि, “कमलनाथ जी द्वारा कपड़े फड़वाने के बयान के बाद दिग्विजय सिंह जी का ट्वीट “धैर्यपूर्वक निकालें समाधान” हैरान-परेशान कांग्रेसियों का नहीं निकलेगा समाधान, कमलनाथ जी ने कपड़ा फड़वाने का लिया ठान!”

कांग्रेस ने दी सफाई
वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट कर कहा कि, ‘यह हालत है कि कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष हैं और उन्हें टिकट का होश नहीं. कोई भी कन्फ्यूजन पैदा कर टिकट फाइनल करा रहा है. दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच अंतर्कलह साफ दिखाई दे रही है.’ हालांकि, इस पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष बबेले ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि, यह शक है कि ये वीडियो फेक है. इसकी हम जांच करवाएंगे, लेकिन अभी तक कांग्रेस की ओर से किसी तरह की जांच की कोशिश नहीं की गई है. हाईन्यूज़ !

IRCTC का जापान टूर पैकेज: 10 दिन में घूमें जापान, जानें किराया और खासियतें

IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमना कई भारतीय यात्रियों की ट्रैवल विशलिस्ट में शामिल रहता है. इसकी वजह यहां के मॉडर्न शहरों की चमक, पुरानी

Read More »

आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन

सोनीपत के वृद्धाश्रम में रहने वाले कपड़ा व्यापारी शिवचरण राम रतन गुप्ता की मौत के बाद आज (12 अगस्त) हरिद्वार में उनकी अस्थियों का विसर्जन

Read More »

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

जम्मू कश्मीर घाटी में आतंकवाद के दौर में हुई कश्मीरी पंडितों की हत्याओं के मामलों में अब दोबारा जांच तेज हो गई है. 1990 में

Read More »

बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से प्रकाश राज का नाम गायब, प्रशासन ने बताई वजह

साउथ के जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज ने दावा किया है कि बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि

Read More »

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद की मुख्य याचिका तय करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी की है. सुप्रीम

Read More »

झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के विधानसभा कूच के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. दरअसल, विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों ने आखिरी

Read More »

झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘हम छात्रों…’

झारखंड की राजधानी रांची में आंदोलन कर रहे छात्र विधानसभा मार्च निकाल रहे हैं. नौ दिनों से अनशन कर रहे जेएलकेएम के देवेंद्रनाथ महतो भी

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा: हमास ने किया सरेंडर, गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना?

गाजा युद्ध को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हमास के पूर्ण निशस्त्रीकरण (हथियार सरेंडर) और

Read More »