MP Election 2023: कमलनाथ के कपड़े फाड़ने वाले बयान पर दिग्विजय सिंह ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘जब परिवार बड़ा होता है, तो…’

MP Assembly Elections 2023:HN/ मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची आने के बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. शिवपुरी जिले के कोलारस से वीरेंद्र रघुवंशी (Virendra Raghuwanshi) को उम्मीदवार न बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) के सामने प्रदर्शन किया, जिस पर वे कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) और उनके पुत्र जयवर्धन के कपड़े फाड़ने की बात कह रहे हैं. इस बीच दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने सोशल मीडिया प्लेटफर्म ‘X’ पर एक ट्वीट किया, जिसे कमलनाथ के बयान की प्रतिक्रिया माना जा रहा है.

दरअसल, कमलनाथ ने चुनाव प्रचार के दौरान टिकट न मिलने पर विरोध कर रहे लोगों से कहा कि, दिग्विजय सिंह और मेरा प्यार का रिश्ता है. मैं हमेशा कहता हूं कि, अगर दिग्विजय आपकी बात न सुनें तो उनके कपड़े फाड़िए. वहीं अब दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफर्म ‘X’ पर ट्वीट कहा कि, ‘जब परिवार बड़ा होता है तो सामूहिक सुख और सामूहिक द्वंद्व दोनों होते हैं. समझदारी यही कहती है कि बड़े लोग धैर्यपूर्वक समाधान निकालें. ईश्वर भी उन्हीं का साथ देते हैं जो मन और मेहनत का मेल रखते हैं. नर्मदे हर.’

कमलनाथ ने क्या कहा?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कमलनाथ के सामने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा है, यह कार्यकर्ता कोलारस से रघुवंशी को उम्मीदवार न बनाए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है. इस वीडियो में कमलनाथ कह रहे है कि आप लोग जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए. हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं. वहीं रघुवंशी अपने खिलाफ साजिश रचे जाने की बात कह रहे है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »