Israel Gaza Attack: ‘हमें इस नरक से जल्द से बाहर निकालो’, गाजा में UNRWA कर्मचारियों ने लगाई गुहार

Israel Hamas War:HN/ इजरायल और हमास के बीच लगातार युद्ध जारी है. इस युद्ध में दोनों तरफ से हजारों लोगों की अबतक मौत हो चुकी है. पूरी दुनिया इस संघर्ष को रोकने की अपील कर रही है. हालांकि शनिवार को हमास की तरफ से हुए हमले के बाद इजरायली सेना की कार्रवाई जारी है. ऐसे में संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के साथ काम करने वाले 13,000 कर्मचारी लगातार बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. हालांकि उन्हें अपनी जान का खतरा सता रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि दर्जन भर से अधिक संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के कर्मचारी अपनी जान गंवा चुके हैं.

ऐसे में एजेंसी के एक प्रवक्ता ने हमास द्वारा संचालित गाजा पट्टी में स्थिति को “नरक” बताया है. गाजा में 13,000 यूएनआरडब्ल्यूए कर्मचारियों में शिक्षक, डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन और ड्राइवर शामिल हैं.  यूएनआरडब्ल्यूए की संचार निदेशक जूलियट टौमा ने गाजा में मानवीय स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यहां संवाददाताओं से कहा कि हमने गाजा पट्टी में एक बहुत बड़ा ऑपरेशन किया है. हमने अपने कर्मचारियों से जो सुना है वह यह है कि… वे डरे हुए हैं और वे थक गए हैं. वे चाहते हैं कि यह सब खत्म हो जाए. या फिर उन्हें हमें इस नरक से बाहर निकाल लिया जाए.

हर मिनट सता रहा मौत का डर 

टौमा ने कहा कि इजरायल की सप्ताह भर की घेराबंदी और बमबारी के बीच यहां हालात खराब होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हताशा का स्तर बढ़ रहा है, हर मिनट हमें मौत का डर सता रहा है. यही बात हमारे कर्मचारी हमारे साथ साझा कर रहे हैं.” गाजा के खान युनिस में यूएनआरडब्ल्यूए आश्रय गृह की प्रमुख राविया हलास ने एक वीडियो में कहा, “ कृपया गाजा को बचा लें. मैं आपसे विनती करती हूं, गाजा को बचाएं. यह मर रहा है.” यूएनआरडब्ल्यूए ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह वीडियो साझा किया है.

गौरतलब है कि चरमपंथी समूह हमास ने पिछले शनिवार को इजराइल पर हमला कर दिया था और इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल ने गाजा पर हवाई हमले शुरू कर दिए. जिसके बाद से संघर्ष जारी है. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »