MP Congress Candidate List: कांग्रेस की पहली लिस्ट में एक मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में, BJP से अभी तक मुस्लिम को टिकट नहीं, क्या कहते हैं जातीय समीकरण?

MP Congress Candidate List:HN/ देश में राजनीतिक दल जातिगत जनगणना को लेकर जमकर राजनीतिक बयान बाजी कर रहे हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतर कर जातिगत जनगणना के साथ-साथ धर्म को भी साधने की कोशिश की है. कांग्रेस ने मुस्लिम वर्ग से आरिफ मसूद को भोपाल से टिकट दिया है जबकि अभी तक भाजपा की सूची में एक भी मुस्लिम वर्ग के नेता को टिकट नहीं मिल पाया है. अभी कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची आना बाकी है.

आखिरकार भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस ने भी चुनावी रण में अपने प्रत्याशियों को उतार दिया है. पहली सूची में 144 प्रत्याशियों को मैदान में उतर गया है. इनमें सबसे खास बात यह है कि कांग्रेस ने भोपाल से आरिफ मसूद को टिकट दिया है. आरिफ मसूद वर्तमान में भी विधायक है. इसके अलावा भोपाल से एक और टिकट मुस्लिम वर्ग को जा सकता है. चर्चाएं हैं कि विधायक आरिफ वकील की सीट पर उनके परिवार के किसी सदस्य को टिकट देकर कांग्रेस मुस्लिम वोट बैंक को भी साधने की कोशिश कर सकती है.

कांग्रेस से मिल सकते हैं तीन टिकट
हालांकि अभी भारतीय जनता पार्टी की ओर से 136 प्रत्याशी उतारे गए हैं जिनमें एक भी मुस्लिम वर्ग से नहीं है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मकसूद अली के मुताबिक कांग्रेस मध्य प्रदेश में तीन टिकट मुस्लिम वर्ग को दे सकती है. इनमें से दो टिकट भोपाल के रहेंगे, जबकि एक टिकट अन्य किसी सीट से हो सकता है. अभी तक बीजेपी ने  एमपी में मुस्लिम वर्ग के किसी भी व्यक्ति टिकट नहीं दिया है.

बीजेपी ने जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया- बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा योग्य और जीतने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. इस बार भी जो सूची जारी हुई है. उसमें भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. यह बात प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने चर्चा के दौरान कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है लेकिन भाजपा हमेशा बड़ा दिल रखकर सेवा करती है. भाजपा की आने वाली सूची में और भी धुआंधार नाम आने वाले हैं. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »