लेबनान सीमा पर भी इजराइल की भारी बमबारी, कवरेज कर रहे एक रिपोर्टर की हुई मौत

इजराइल और हमास के बीच युद्ध में लेबनान की सीमा पर कवरेज के दौरान एक पत्रकार की मौत हो गई, जबिक 6 अन्य घायल हो गए. सभी पत्रकार दक्षिणी लेबनान सीमा से सटे इलाकों में युद्ध की कवरेज कर रहे थे. सभी को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. वहीं कतर के अल-जजीरा टीवी ने कहा कि हमारे दो कर्मचारी एली ब्रख्या और रिपोर्टर कारमेन जौखडर घायल हैं.

इजराइल के सैनिकों और लेबनान के चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह के बीच लेबनान-इजराइल सीमा पर बीते शुक्रवार को जमकर गोलाबारी हुई. रिपोर्ट्स के अनुसार इस गोलीबारी में राॅयटर्स के एक पत्रकार की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राॅयटर्स ने बयान जारी कर कहा कि लेबनान सीमा पर इजराइल को ओर से की गई गोलाबारी में उसके वीडियोग्राफर इस्सम अब्दुल्ला की मौत हो गई.

7 अक्टूबर से जारी है युद्ध

वहीं दो पत्रकार थेयर अल सूडानी और मेहर नजाह घायल हो गए हैं. राॅयटर्स ने कहा कि हम इस संबंध में और जानकारी जुटा रहे हैं. साथ ही मृतक पत्रकार और घायल कर्मचारियों को हर संभव मदद कर रहे हैं. हमास की ओर से 7 अक्टूबर को इजराइल पर 5000 राॅकेट से हमला किया गया, जिससे आक्रोशित इजराइल ने युद्ध की घोषणा कर दी है.

हमास के कई ठिकाने हुए नष्ट

दोनों के बीच युद्ध जारी है. इजराइल की ओर से हमास के गढ़ गाजा में लगातार बमबारी की जा रही है. हमास के कई ठिकाने नष्ट किए जा चुके हैं. वहीं इजराइल की ओर से गाजा में बिजली और पानी की आपूर्ति भी बाधित कर दी गई है. इस युद्ध में हमास की ओर से हिजबुल्लाह भी लगातार इजराइल पर हमला कर रहा है.

हमास की तरह हिजबुल्ला भी एक चरमपंथी संगठन है, जो लेबनान में बीते कई सालों से सक्रिय है. वहीं इजराइल का आरोप है कि इन संगठनों को ईरान की ओर से लगातार मदद की जा रही है. इस लड़ाई में इजराइल के साथ अमेरिका जैसे कई ताकतवर देश खड़े हैं. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »