MP Election 2023: सौदेबाजी के चलते अटक रहा दल-बदल का सारा खेल, दूसरी पार्टी में जाने से पहले दी जा रही वादों की लिस्ट

MP Assembly Election 2023:HN/ मध्य प्रदेश में कई नेताओं ने दल-बदल का मन बना लिया है लेकिन उनके कदम सौदेबाजी के कारण अभी थमे हुए हैं. जिस नेता का सौदा पट जाएगा वह दल-बदल करने में देर नही लगाएगा. राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 17 नवंबर की तारीख तय कर दी है और राजनीतिक दल उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाने में जुटे हैं. बीजेपी अब तक चार सूचियां जारी कर चुकी है और इसके जरिए 230 विधानसभा सीटों में से 136 के लिए उम्मीदवारों के नाम भी तय कर चुकी है. अब सिर्फ 94 उम्मीदवारों के नाम की सूची आनी शेष रह गई है.

कांग्रेस में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा चल रही है और श्राद्ध पक्ष के बाद सूची आने की संभावना जताई जा रही है. राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी भी उम्मीदवारों की सूची लगातार जारी कर रही है.

बगावत कर सकते हैं कांग्रेस और बीजेपी के कई नेता
इस बीच कांग्रेस और बीजेपी में कई दावेदार ऐसे हैं, जो पार्टी की सूची में नाम न आने पर बगावत का झंडा बुलंद कर सकते हैं. कई नेताओं की तो दूसरे दलों के प्रमुख नेताओं से बातचीत भी चल रही है. कई दावेदारों ने दूसरे दल से सौदा यह कहते हुए करना शुरू कर दिया है कि वे दल-बदल तभी करेंगे, जब उन्हें उम्मीदवारी का पूरा भरोसा दिला दिया जाएगा.

दावेदारों की सौदेबाजी के कारण ही कई क्षेत्रों के उम्मीदवारों का फैसला राजनीतिक दल नहीं कर पा रहे हैं और संभावना इसी बात की है कि जब सौदेबाजी हो जाएगी तभी दल-बदल करने वाले नेताओं के क्षेत्र के उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी होगी. हाईन्यूज़ !

 

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »