MP Election 2023: दिग्विजय सिंह के पीठ फेरते ही लगे लगे ‘मुर्दाबाद’ के नारे, बीजेपी नेता ने वीडियो वायरल कर किया तंज

  • Slogans Against Digvijaya Singh:HN/ बीजेपी प्रत्याशियों की सूची के बाद कुछ जगह खिलाफत के स्वर उठे. टिकट नहीं मिलने से नाराज कुछ बीजेपी नेताओं ने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता भी ली है तो इधर कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस में भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं. डबरा से भोपाल आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से मुलाकात की. संतुष्टि नहीं मिलने पर व दिग्विजय के पीठ फेरते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगा दिए. यह वीडियो बीजेपी प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने सोशल मीडिया ट्वीट किया.बता दें डबरा से कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए भोपाल आए. यह कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह ने अपने नेता को टिकट देने की मांग कर रहे थे, जबकि सुरेश नामक नेता के विरोध में थे. इन कार्यकर्ताओं को दिग्विजय सिंह ने समझाया कि पहली बार कांग्रेस पार्टी सर्वे करा रही है. एक सर्वे कमलनाथ ने करवाया, एक सर्वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने करवाया है, जबकि एक सर्वे राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा भी करवाया गया है.
  • सर्वे के हिसाब से टिकट बंटवारे का वादा
    दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि कांग्रेस के सर्वे में जो आएगा उसके हिसाब से टिकट वितरण किए जाएंगे. आप लोगों को जो भी बात कहना है लिखित हैं कमलनाथ जी के घर पर जाकर दे आइए. निर्णय फिर कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी लेगी. इसके बाद हमें हाथ के पंजे को ही जिताना है, दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप उसके पक्ष में हो कि नहीं. इतना कहने पर कार्यकर्ता बोले हम सुरेश के पक्ष में नहीं है.
  • फिर नाराज होकर दिग्विजय सिंह चले गए और बोले आप मुझसे बात मत कीजिए. दिग्विजय सिंह के जाते ही कार्यकर्ता सुरेश मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. यह सुन दिग्विजय सिंह एक बार फिर से कार्यकर्ताओं के पास आए और बोले मुझे आपसे उम्मीद नहीं थी कि आप कांग्रेस का विरोध करेंगे, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और नारेबाजी करते रहे, जिसके बाद दिग्विजय सिंह भी वहां से चल दिए.
  • बीजेपी ने कसा तंज
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस नारेबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने भी तंज कसा है. बीजेपी प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि टिकट घोषित होने के पहले ही आक्रोश हुआ शुरु. डबरा के कांग्रेस विधायक के विरोध में दिग्विजय सिंह जी के बंगले के बाहर लगे मुर्दाबाद के नारे. बता दें दल बदल की राजनीति के मामले में अब तक बीजेपी पिछड़ रही थी, लेकिन अब बीजेपी को भी कांग्रेस की सूची आने का इंतजार है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »