पहले शराब पिलाई… फिर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बड़ी बहन को उतारा मौत के घाट… छोटी ने बताई कत्ल की पूरी कहानी

तेलंगाना के जगितियाल जिले की पुलिस ने शनिवार ( सितंबर) को हत्या के आरोप में एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बड़ी बहन की 28 अगस्त की रात को कोरुतला में गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात की रात से दोनों आरोपी फरार थे और शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

जगितियाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अगाडी भास्कर ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी बांका चंदना और उमर शेख सुल्तान को पुलिस ने निजामाबाद जिले के आर्मूर-बलकोंडा रोड पर गिरफ्तार किया. उस वक्त दोनों नागपुर जाने की फिराक में थे.

घर में सोफे पर पड़ी मिली लाश
भास्कर ने कहा कि चंदना की बहन दीप्ति हैदराबाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती थी. वह कुछ समय से कोरुतला शहर में अपने घर से ही काम कर रही थी और 28 अगस्त को वह संदिग्ध हालात में अपने घर पर मृत पाई गई थी. जिस वक्त यह वारदात हुई पीड़िता के माता-पिता फैमिली फंक्शन में शामिल होने के लिए हैदराबाद गए थे. जब उन्होंने दीप्ति से बात करने के लिए फोन किया को कोई रिस्पोंस नहीं मिला. फिर उन्होंने पड़ोसियों से पता करने को कहा तब पड़ोसियों को उसका शव एक कमरे में सोफे पर पड़ा मिला. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई.

घर से नकदी और गहने भी गायब
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर में कुछ शराब की बोतलें मिलीं और मृतिका के शरीर पर हाथापाई के निशान थे. इसके अलावा, घर से 2 लाख नकद और कुछ सोने के गहने भी गायब थे. सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस की जांच में पता चला कि चंदना उसी रात एक लड़के के साथ घर से निकली थी. पीड़िता के पिता  ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर छोटी बेटी पर भी शक जताया था. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘पीड़िता के भाई को अपने मोबाइल पर चंदना से एक ऑडियो मैसेज मिला था, जिसमें उसने कहा कि उसे हत्या के बारे में नहीं पता. चंदना ने उसे बताया कि वह दीप्ति के साथ शराब पीने के बाद बाहर चली गई थी. हालांकि, उसने (चंदना) यह नहीं बताया कि वह कहां गई थी और क्यों लापता थी.’

ऐसे वारदात को दिया अंजाम
भास्कर ने कहा कि चंदना से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने ही दीप्ति की हत्या की थी क्योंकि दीप्ति को सुल्तान के साथ उसके रिश्ते से ऐतराज था. एसपी ने कहा कि 28 अगस्त की रात को सुल्तान कोरुतला चंदना के साथ अपने रिश्ते की बात करने के लिए दीप्ति से मिलने उसके आवास पर गया था. तभी उन लोगों के बीच बहस हो गई. उन लोगों ने दीप्ति को शराब पिला दी और जब वह सो गई तो अलमारी से नकदी व सोना चुराकर भाग गए. एसपी ने आगे बताया कि जब दीप्ति उठी और शोर मचाने की कोशिश की, तो चंदना और सुल्तान ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और बाद में उसके मुंह और नाक को प्लास्टर से बंद कर दिया. 10 मिनट के अंदर दीप्ति की दम घुटने से मौत हो गई. कोरुतला पुलिस ने इस मामले को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दर्ज कर लिया है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »