Noida Murder: एडवोकेट पत्नी की हत्या कर बाथरूम में छिपा दी बॉडी, फिर ब्रोकर को दिखाया पूरा घर, पुलिस के आने पर घंटों छिपा रहा पति

Noida Murder:HN/ सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ महिला वकील की हत्या का खुलासा करते हुए नोएडा पुलिस ने आरोपी पति को घर से ही खोज निकाला है. वो अपने बंगले के स्टोर रूम में कई घंटों तक छुपा रहा. रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने उसे बाहर निकाला. 

नोएडा के डीसीपी हरीश चंद्र ने एबीपी न्यूज से बताया, ”रविवार (10 सितम्बर) को लगभग 4 से 5 बजे के बीच में महिला के भाई का फोन आया, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी कि दो दिनों से उनकी बहन लापता है. महिला की परिवार से अक्सर बात हुआ करती थी, लेकिन दो दिन से किसी से कोई बात नही हुई थी. साथ ही उसके पति भी फोन बंद आ रहा था.”

बाथरूम में मिला महिला का शव

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मकान अंदर से बंद था. महिला के भाई की मौजूदगी में पुलिस ने घर की तलाशी ली तो बेडरूम के बगल वाले बाथरूम के अंदर महिला की बॉडी मिली.

भाई ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन और जीजा के बीच संबंध ठीक नहीं थे. पैतृक संपत्ति को लेकर दोनों में अक्सर लड़ाई हुआ करती थी. पति घर बेचना चाहता था और इसके लिए एक ब्रोकर से 4.5 करोड़ में डील भी हो गई थी. 

घर के अंदर ही छिपा था आरोपी पति

हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया, ”महिला की हत्या संभवतः 9 से 10 बजे की बीच हुई थी. 4-5 बजे के बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम पहुंची. महिला की बॉडी मिलने के बाद पुलिस ने घर की तलाशी शुरू की. नीचे का फ्लोर महिला के भाई की मौजूदगी में पहले नीचे का फ्लोर सर्च किया गया. सर्च ऑपरेशन में वक्त लग रहा था, क्योंकि सभी दरवाजे लॉक थे.” 

डीसीपी ने बताया, ”हमने घर के चारों तरफ पुलिस का पहरा लगा दिया गया था. सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस को समझ में आ गया कि आरोपी घर में ही छिपा है. देर रात तक नीचे वाले फ्लोर की ही तलाशी हुई थी. ऊपर वाले कमरे में मां रहती थी, जिनकी कोविड के दौरान मौत हो गई थी. इसलिए ऊपर कोई जाता नहीं था.”

नीचे तलाश पूरी होने के बाद पुलिस ने देर रात पहली मंजिल पर सर्च ऑपरेशन किया. रात डेढ़ बजे स्टोर रूम का दरवाजा तोड़ा गया तो आरोपी पति उसके अंदर मिला. पुलिस को आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन, आरोपी के दो फोन और उसका पासपोर्ट मिला. आरोपी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागने की फिराक में था.

बॉथरूम में थी बॉडी, ब्रोकर को दिखाया घर

इस केस में चौंकाने वाली बात है कि एडवोकेट महिला की बॉडी बाथरूम में पड़ी रही, इसी दौरान आरोपी पति ने ब्रोकर को घर दिखाया. आरोपी नितिन ने पूछताछ में बताया कि सुबह के वक्त ब्रोकर आने वाले थे. इसी को लेकर पत्नी रेनू से गहमगहमी हुई, जिसके बाद उसने हत्या कर दी. बॉडी को बाथरूम में डाल कर कमरे को बंद कर दिया. जब ब्रोकर आए तो ये कमरा बंद करके बाकी घर दिखाया और भेज दिया. उन्हें शक ही नहीं हुआ ऐसा कुछ हुआ है. बॉडी तब बाथरूम में ही थी.

महिला को था बोन कैंसर, हमेशा चलता रहता था एसी

महिला की 2012 से तबियत खराब थी. वो साल में दो बार बच्चों के पास अमेरिका जाती थी. महिला की बोन सेंसिटिविटी बहुत ज्यादा थी इसलिए एसी हमेशा चालू रहता था. मर्डर के बाद भी एसी चालू था, जिससे बॉडी से बदबू न आए. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »