Rajasthan Caste Survey News: जातीय गणना पर बोले CM अशोक गहलोत- ‘राहुल गांधी ने खुद माना उनसे गलती हुई कि…’

Ashok Gehlot on Caste Census:HN/ राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश में जाति आधारित गणना का एलान किया है. इसपर BJP का कहना है कि चुनाव से पहले आखिरी समय में जाति आधारित सर्वे की घोषणा करना कांग्रेस का चुनावी जुमला है. सीएम अशोक गहलोत ने इसपर बीजेपी को जवाब भी दिया. उन्होंने कहा, ‘यह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन की घोषणा है जिसे हमने लागू किया गया है. यह एलान सोच समझ कर किया गया है. संविधान के अंदर ‘राइट टू प्रिंसिपल्स’ के अंतर्गत यह भावना है जो कांग्रेस के फैसले में झलकती है.’ अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी भी यह कह चुके हैं कि ये मेरी गलती है कि जातीय जनगणना पहले नहीं कराई गई. इससे ज्यादा एक नेता क्या कह सकता है?

अशोक गहलोत ने कहा कि ये मान लीजिए जातीय जनगणना होगी. महिला आरक्षण बिल को भी राजीव गांधी ने शुरू की थी. सोनिया गांधी ने इसके लिए बहुत प्रयत्न किए. एक सदन में पास हो गया लेकिन दूसरे में पास नहीं हो सका. अभी बीजेपी ये बिल लेकर आई, तो सबने उसका स्वागत किया. अब हम चाहते हैं कि ओबीसी महिलाओं के लिए काम करें. उनका भी हक बनता है इसलिए 33 प्रतिशत के अंदर ओबीसी महिलाओं के लिए भी आरक्षण होना चाहिए. यह कांग्रेस पार्टी की मांग है.

‘आज नहीं तो कल पीएम मोदी करेंगे स्वागत‘
अशोक गहलोत ने कहा कि जैसे कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के महिला आरक्षण के फैसले का स्वागत किया है वैसे ही उन्हें हमारे जातीय गणना के फैसले का स्वागत करना चाहिए. हमारे देश में जाति कभी समाप्त नहीं होने वाली हैं. हमें सभी जातियों को साथ लेकर चलना पड़ेगा, ताकि हमारा देश अखंड रहे और मजबूत बने. जनता को भी यह लगे कि उनके साथ न्याय हो रहा है. हम उम्मीद करते हैं प्रधानमंत्री आज नहीं तो कल, कांग्रेस के इस निर्णय का स्वागत करेंगे और इसे लागू करेंगे. हाईन्यूज़ !

 

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »