MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BJP कार्यकर्ताओं से बयां कर दिया दर्द, कांग्रेस बोली- ‘उनके दिल की बात आ गई जुबान पर’

Jyotiraditya Scindia on MP Election 2023:HN/ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सक्रिय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि सामान्य तौर पर नेताओं को तब कार्यकर्ताओं की याद आती है जब चुनाव आते हैं. कांग्रेस ने इस बात पर कहा कि केंद्रीय मंत्री की जुबान से मन की बात निकल गई. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों ग्वालियर-चंबल संभाग के बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं. उन्होंने घाटीगांव और मोहना में कार्यक्रम के दौरान कह दिया कि सामान्य तौर पर नेताओं को तब कार्यकर्ताओं की याद आती है, जब चुनाव आते हैं. इस बात पर कांग्रेस ने भी लगे हाथ सिंधिया पर तंज कस दिया.

बीजेपी में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में पहली बार ग्वालियर-चंबल संभाग में चुनाव लड़ा जा रहा है. यही वजह है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. हालांकि समय-समय पर कांग्रेस उन पर निशाना साधने में भी नहीं चूक रही है. हाल ही में उन्होंने घाटीगांव और मोहना में बूथ स्तर के सम्मेलन में हिस्सा लिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सामान्य तौर पर नेताओं को तब कार्यकर्ताओं की याद आती है, जब चुनाव होते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बूथ स्तर पर जो कार्यकर्ता मेहनत कर रहा है, उसी की बदौलत बीजेपी चुनाव जीत रही है. सिंधिया ने बूथ स्तर पर सम्मेलन प्रतिवर्ष किए जाने का भी ऐलान कर दिया.

आखिरकार दिल की बात निकल ही गई- कांग्रेस
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाषण पर कांग्रेस ने तंज कसा है. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि दिल की बात कभी ना कभी जुबान पर आ जाती है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया कि जब चुनाव आते हैं तब जनता को याद किया जाता है. केंद्रीय मंत्री का बोलने का तरीका भले ही कुछ भी हो मगर आम लोग इसके मायने अच्छी तरह समझते हैं. इस बार विधानसभा चुनाव में ग्वालियर चंबल संभाग से बीजेपी साफ हो जाएगी.

सिंधिया ने कुछ यूं किया था संबोधित
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बौद्ध स्तर पर आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए कहा कि सामान्य तौर पर नेताओं को तब कार्यकर्ताओं की याद आती है जब चुनाव आते हैं लेकिन यह बूथ स्तर पर सम्मेलन हर साल आयोजित किया जाएगा.उन्होंने अभी कहा कि रिश्ता निभाने की शुरुआत बूथ स्तर के कार्यकर्ता को करना पड़ेगी. जितनी मेहनत कार्यकर्ता करेंगे उससे ज्यादा वे खुद मेहनत करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम आपके और हमारे रिश्ते की शुरुआत है. चुनाव के बाद भी यह रिश्ता आगे और बढ़ेगा. हाईन्यूज़ !

 

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »