MP Election 2023: राहुल गांधी ने BJP पर किया बड़ा हमला, लाल कृष्ण आडवाणी की किताब का जिक्र कर किया बड़ा दावा

Madhya Pradesh Election 2023 News:HN/ मध्य प्रदेश में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी सभा की. शहडोल स्थित ब्यौहारी में राहुल गांधी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान राहुल ने लाल कृष्ण आडवाणी का भी जिक्र किया. राहुल ने कहा-आडवाणी जी ने अपनी किताब में लिखा था कि BJP-RSS की असली प्रयोगशाला गुजरात में नहीं, मध्य प्रदेश में है.

राहुल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहाकि BJP-RSS की इस प्रयोगशाला में…  मरे हुए लोगों का इलाज किया जाता है. महाकाल लोक में शिव जी से चोरी की जाती है., बच्चों के मिड-डे मील से चोरी की जाती है.व्यापम घोटाला होता है, MBBS की सीट बेची जाती है.पटवारी बनने के लिए 15 लाख की रिश्वत देनी पड़ती है.हर रोज 3 किसान खुदकुशी करते हैं. किसानों को गोली मारी जाती है.भोपाल में एक लड़की का रेप होता है और उसे बचाने की कोशिश में भाई की पुलिस के सामने हत्या कर दी जाती है.BJP का एक नेता आदिवासी के ऊपर पेशाब करता है.

राहुल ने आदिवासी और वनवासी में समझाया फर्क

राहुल ने कहा- आदिवासी और वनवासी में क्या फर्क है? – हम आपको आदिवासी कहते हैं.  आदिवासी शब्द का मतलब- हिंदुस्तान के वासी जो देश में पहले आए थे, जो इस ज़मीन के असली मालिक हैं.

कांग्रेस सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान की जमीन, जल, जंगल पर आदिवासियों का सबसे पहला हक बनता है. – BJP आपको वनवासी कहती है. जिसका मतलब है- आपका इस जमीन पर हक नहीं है. आप तो जंगल में रहते हैं.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ”…आज आदिवासियों को क्या अधिकार देना चाहिए…ओबीसी और एसटी वर्ग को क्या हिस्सा देना चाहिए…देश के सामने ये सवाल है और इसीलिए हम जाति जनगणना की बात हो रही है…हम इसे कराएंगे…”

सभा को कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश में कृषि व्यवस्था, भर्ती व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, उद्योग व्यवस्था, अर्थव्यवस्था… सब चौपट है. आज मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है. इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के भविष्य का फैसला होना है और मध्य प्रदेश का भविष्य अब आपके हाथों में है. हाईन्यूज़ !

 

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »