Railway News: भोपाल से चलने वाली कई ट्रेनों के समय में रेलवे ने किया बदलाव, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

Madhya Pradesh News:HN/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है. यह बदलाव 5 से 20 मिनट तक का है. रेलवे ने ट्रेनों के समय में हुए बदलाव की समय सारणी जारी की है. रेलवे ने शताब्दी, जन शताब्दी, भोपाल-बीना, मेमू स्टेशन सहित एक दर्जन ट्रेनों के समय में बदलाव किया है.

ट्रेनों के समय में 5 से 20 मिनट तक बदलाव किया गया है. नई समय सारणी के अनुसार ट्रेन नंबर 12062 जबलपुर-रानी कमलापति जन शताब्दी एक्सप्रेस पूर्व समय सुबह 11 बजे के स्थान पर अब 15 मिनट लेट यानी 11.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी. रेलवे द्वारा जारी की गई नई समय सारणी रेलवे की बेवसाइट पर उपलब्ध है.

इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
रेलवे द्वारा जारी की गई नई समय सारणी अनुसार ट्रेन नंबर 12161 लश्कर एक्सप्रेस पूर्व समय 5.45 बजे, अब प्रस्थान 5.50 बजे स्टेशन आरकेएमपी, ट्रेन नंबर 12107 एलटीटी-सीतापुर एक्सप्रेस सुबह 5.40 अब 06 बजे भोपाल स्टेशन, 12173 एलटीटी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस सुबह 5.40 बजे अब 06 बजे भोपाल, 12001 शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर 3.15 बजे अब 3.10 बजे स्टेशन आरकेएमपी, 22187 अधारताल इंटरसिटी सुबह 5.10 बजे अब 5.15 बजे आरकेएमपी पर पहुंचेगी.

वहीं 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस दोपहर 3 बजे अब 2.30 बजे भोपाल स्टेशन, 11057 सीएसएमटी-अमृतसर दोपहर 3.35 बजे अब 3.30 बजे भोपाल स्टेशन, 19342 बीना-नागदा एक्सप्रेस सुबह 6.50 बजे अब 7.20 बजे बीना स्टेशन, बीना-कोटा एक्सप्रेस सुबह 10.40 बजे अब 11 बजे बीना स्टेशन पर आएगी.

रेलवे अधिकारी ने क्या कहा?
वहीं इंडियन रेलवे  ने 1 अक्टूबर 2023 से प्रभावशील नई समय सारणी जारी कर दी है. रेल परिचालन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे), जबलपुर से प्रारंभ एवं टर्मिनेट होने वाली गाड़ियों के आगमन और प्रस्थान की समय सारिणी में परिवर्तन किया गया है. पश्चिम मध्य रेल के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक, नई रेलवे समय सारणी के अनुसार पमरे के ओरजिनेटिंग /डेस्टिनेशन पॉइंट पर 19 रेलगाड़ियों की समय सारिणी में परिवर्तन किया गया है. यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व रेलवे पूछताछ एवं एनटीईएस/139 से जानकारी  प्राप्त करके ही अपनी यात्रा प्रारम्भ करें.

“साउथ इंडस्ट्री में महिलाओं को देखने का नजरिया गलत”, तमन्ना भाटिया का बड़ा खुलासा

जानी-मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में साउथ सिनेमा को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसने एक नई बहस छेड़ दी है. साउथ सिनेमा

Read More »

CM मान के कथित वीडियो पर बड़ा खुलासा, पंजाब पुलिस पर फर्जी रिपोर्ट गढ़ने का आरोप

पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर आई है. पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित वीडियो से जुड़ी श्री अकाल तख्त साहिब की रिपोर्ट को

Read More »

सदी का सबसे सूखा जून! MP, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश का भारी संकट, 85% तक कम बरसे बादल

देश में मानसून को लेकर जो हालत बनी है, वह अब सीधे तौर पर एक रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है. मौसम विभाग के आंकड़े

Read More »

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की युद्ध धमकी, भारत ने दिया सख्त और करारा जवाब

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की ओर से भारत को सिंधु जल संधि और युद्ध की धमकी देने वाले बयान पर भारत ने कड़ा

Read More »

शिवसेना UBT में बगावत की आहट! इमरजेंसी मीटिंग में तय होगा कितने सांसद हुए अलग

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी के सांसदों के बागी होने के बाद अब पार्टी डैमेज कंट्रोल की कोशिश में है. पार्टी नेतृत्व

Read More »

क्या कांग्रेस में विलय की तैयारी में है शिवसेना UBT? संजय राउत के बयान के बाद 6 सांसदों में बगावत की चर्चा

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर है. उद्धव ठाकरे के 6 बागी सांसदों ने पार्टी का साथ क्यों छोड़ा, इसकी असल वजह सामने आ गई

Read More »

12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती! बस ड्राइवर के 4599 पदों पर निकली वैकेंसी, ₹26,000 तक सैलरी

अगर आप 12वीं पास हैं और ड्राइविंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. गुजरात राज्य

Read More »

गर्मी में बार-बार फट जाता है दूध? अपनाएं ये आसान ट्रिक, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

How To Keep Milk Fresh Longer In Summer: गर्मियों के मौसम में दूध को ताजा रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता. तापमान बढ़ते ही दूध जल्दी खराब

Read More »

Fridge Storage Tips: फ्रिज में रखी ये चीजें सबसे जल्दी होती हैं खराब, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Fridge Storage Tips : अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि बाजार से सामान लाते ही उसे सीधे फ्रिज में रख देते हैं. उन्हें लगता

Read More »