वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स के इतिहास में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. भारतीय टीम ने शनिवार को हुए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीता. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जवाब में पाकिस्तान लक्ष्य से 20 रन दूर रह गई.
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में 3 अक्टूबर को हुए फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराया. इस दिन वैभव की उम्र 15 साल 190 दिन है. उनका जन्म 27 मार्च, 2011 को बिहार में हुआ था. वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले भी सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं, उन्होंने इसी साल डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था.
पहले सौरभ के नाम था ये रिकॉर्ड
एशियन गेम्स के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय होने का रिकॉर्ड इससे पहले निशानेबाज सौरभ चौधरी के नाम दर्ज था. उन्होंने 2018 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था, तब उनकी उम्र 16 साल थी.
वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो एशियन गेम्स फाइनल के बाद का है. वीडियो में वह आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिलते हुए उनके पैर छू रहे हैं. बता दें कि चैंपियन टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जय शाह ने ही मेडल दिए.
फाइनल मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा ने 61 और तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए हसन नवाज ने 96 रनों की पारी खेली और आखिरी समय तक पाकिस्तान की जीत की उम्मीद बंधाए रखी, लेकिन टीम लक्ष्य से 20 रन दूर रह गई. भारत के लिए शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए. हाईन्यूज़ !














