दिल्ली में फायर टीम की नई तैयारी, तंग गलियों तक पहुंचेंगी 20 बाइक और 26 QRV

राजधानी दिल्ली में आग और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए फायर सर्विस को अपग्रेड किया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार (3 अक्टूबर 2026) को सेवा संकल्प अभियान के तहत मालवीय नगर स्थित गीतांजलि फायर स्टेशन का उद्घाटन किया. इस दौरान 20 फायर रेस्पॉन्स मोटरबाइक और 26 क्विक रेस्पॉन्स व्हीकल्स (QRV) को भी हरी झंडी दिखाई गई.

कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, विधायक सतीश उपाध्याय, दिल्ली फायर सर्विस के वरिष्ठ अधिकारी और अग्निशमन कर्मी मौजूद रहे. सरकार का कहना है कि नए संसाधनों से आग लगने या दूसरी आपात स्थिति में शुरुआती प्रतिक्रिया का समय कम किया जा सकेगा.

71 एक्टिव फायर स्टेशन, 120 का लक्ष्य

गीतांजलि फायर स्टेशन शुरू होने के बाद दिल्ली फायर सर्विस में सक्रिय स्टेशनों की संख्या 71 हो गई है. सरकार ने इसे बढ़ाकर 120 फायर स्टेशन करने का लक्ष्य रखा है. नए स्टेशन पर फिलहाल 16 फायरकर्मी तैनात रहेंगे. यहां एक छोटा फायर टेंडर, एक QRV और आग बुझाने के जरूरी उपकरण उपलब्ध रहेंगे.

यह स्टेशन मालवीय नगर के साथ गीतांजलि, शिवालिक, खिड़की, प्रेस एनक्लेव, देवली, नई बस्ती, आदर्श एन्क्लेव और डेरा गांव समेत आसपास के इलाकों में आपात कॉल पर मदद पहुंचाएगा.

26 नए QRV, शुरुआती आग पर तुरंत कार्रवाई

दिल्ली फायर सर्विस के बेड़े में 26 नए QRV शामिल किए गए हैं. इसके बाद विभाग के पास कुल 50 QRV हो गए हैं. इन वाहनों में 125 लीटर क्षमता वाली अल्ट्रा हाई-प्रेशर पंप प्रणाली है. इनमें 100 लीटर पानी और 25 लीटर फोम रखा जा सकता है.

इसके अलावा 180 बार दबाव वाला हाई-प्रेशर पंप, 60 मीटर लंबी हाई-प्रेशर नली और पांच मोड वाला मल्टी-सिस्टम नोजल लगाया गया है. इनके जरिए बड़े फायर टेंडर के पहुंचने से पहले शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की जा सकेगी.

तंग गलियों में बाइक से पहुंचेगी टीम

घनी आबादी और संकरी गलियों में बड़े फायर टेंडर को घटनास्थल तक पहुंचने में समय लग सकता है. इसे देखते हुए 20 फायर रेस्पॉन्स मोटरबाइक तैनात की गई हैं. इन पर कंप्रेस्ड एयर फोम और वॉटर मिस्ट बैकपैक सिस्टम, दो 2-लीटर हाई-प्रेशर एयर सिलेंडर और पोर्टेबल फायर एक्सटिंग्विशर सिस्टम मौजूद हैं.
प्रशिक्षित फायरकर्मी इन बाइक से तेजी से मौके पर पहुंचकर स्थिति का शुरुआती आकलन कर सकेंगे और जरूरत के मुताबिक तत्काल कार्रवाई शुरू करेंगे.

बेड़े में कई विशेष वाहन भी शामिल

दिल्ली फायर सर्विस के पास पहले से कई तरह के विशेष वाहन मौजूद हैं. इनमें 9 हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, 4 अर्बन सर्च एंड रेस्क्यू वाहन, 4 लाइट एंड रेस्पिरेटरी इक्विपमेंट वाहन, 44 मल्टी-पर्पज वाहन, 17 कमांड एंड कंट्रोल वाहन और 18 छोटे रेस्क्यू वाहन शामिल हैं. नए QRV और मोटरबाइक जुड़ने से संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में शुरुआती फायर रिस्पॉन्स को तेज करने की क्षमता बढ़ेगी. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »

एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर टीम इंडिया ने जीता गोल्ड

भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हरा दिया है. मेंस क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है, जबकि पाकिस्तान को सिल्वर

Read More »

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स के इतिहास में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. भारतीय टीम ने

Read More »

दिल्ली में फायर टीम की नई तैयारी, तंग गलियों तक पहुंचेंगी 20 बाइक और 26 QRV

राजधानी दिल्ली में आग और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए फायर सर्विस को अपग्रेड किया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार (3

Read More »

राज्यसभा चुनाव में सपा ने मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा, ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…

यूपी राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. इस बीच सपा चीफ अखिलेश यादव द्वारा राज्यसभा में मुस्लिम प्रत्याशी

Read More »

होर्मुज में टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया गया

होर्मुज स्ट्रेट में कुवैत के झंडे वाले एक क्रूड ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला होने के बाद उसमें सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित

Read More »

क्या पहले से थी हमले की साजिश? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, सामने आई इनसाइड स्टोरी

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर कथित हमले के बाद को-पायलट हमाम अल-हमामी को लेकर कई नई जानकारियां सामने आई हैं. रिपोर्टों

Read More »

स्मित माछर पर हमले की जांच में बड़ा मोड़, पुराने वीडियो से अल-कायदा कनेक्शन के संकेत?

फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने वाले को-पायलट हिमामी अल हमामी उर्फ हिशाम को लेकर अब उसकी पुरानी गतिविधियों की

Read More »

जौहर ट्रस्ट-यूनिवर्सिटी मामले में ED का शिकंजा, आजम खान के करीबियों से होगी पूछताछ

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट तथा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी मामले में प्रवर्तन

Read More »

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »