राज्यसभा चुनाव में सपा ने मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा, ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…

यूपी राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. इस बीच सपा चीफ अखिलेश यादव द्वारा राज्यसभा में मुस्लिम प्रत्याशी नहीं बनाए जाने को लेकर सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं. इस बीच सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन की प्रतिक्रिया आई है.

दरअसल एसटी हसन से सवाल पूछा गया, “समाजवादी पार्टी ने किसी मुस्लिम को राज्यसभा का प्रत्याशी न बना कर, जिसके पिता NDA के समर्थन से राज्य सभा में सांसद हैं उन्हें राज्य सभा का प्रत्याशी बनाया है ऐसे में PDA का क्या हुआ?” इस सवाल के जवाब में डॉ एसटी हसन ने कहा कि हम NDA को कोई मजबूत नहीं कर रहे. किसी मुस्लिम को राज्य सभा न भेजे जाने से हमें कोई तकलीफ नहीं है, बल्कि यह हमारे नेता अखिलेश यादव की रणनीति है.

एसटी हसन ने आगे कहा, “वह कभी मुसलमानों को छोड़ नहीं सकते न मुसलमानों पर कोई रिस्क ले सकते हैं. अखिलेश यादव पूर्ण रूप से मुसलमानों के साथ हैं. भले वह जुबान से कहें या न कहें लेकिन यह बात मैं जनता हूं. अखिलेश यादव कल क्या करेंगे यह आने वाला वक्त आपको बता देगा. हमारे अध्यक्ष ने जो फैसला लिया है उसके अंदर कोई न कोई बात छिपी हुई जरूर है. एसटी हसन ने कहा, “यह सरप्राइज जो उन्होंने दिया है इससे समाजवादी पार्टी मजबूत होगी.

ज्ञानेश कुमार को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर क्या कहा?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को एसटी हसन ने सही बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा और कहा कि इन्होंने एक एक कमरे में 100-100 वोट बना दिए और 28 लाख लोगों के वोट हटा दिए जो लोग मौजूद हैं. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने भी बड़ा अजीबोगरीब फैसला सुना दिया कि अगर इस बार आप वोट नहीं डाल सके तो अगली बार आप वोट डाल लेना.

उन्होंने आगे कहा कि किस तरह से सरकारें, नेता और वोट चुराए जा रहे हैं. इससे तो हम हिटलर शाही के युग में आ गए हैं और लोकतंत्र से बहुत दूर चले गए हैं. वहीं सपा नेता ने एसटी हसन ने इमरान मसूद को यूपी कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि इस के पीछे गठबंधन में अधिक से अधिक सीटें लेने की प्रेशर टैक्टिस (दबाव की रणनीति) है, क्योंकि इमरान मसूद लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिससे गठबंधन में दरार आ जाए।

उन्होंने कहा कि हम तो ये कहना चाहेंगे कि गठबंधन में आप जितनी सीट जीतने की हालत में हों, उतनी सीट लें. वरना हारने के लिए ज्यादा से ज्यादा सीटें न लें इसमें न मेरा दखल है. न इमरान मसूद का दखल है. इसमें राहुल गांधी और अखिलेश यादव का दखल है.

फ्लाई दुबई फ्लाइट के मामले पर क्या बोले?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट में हुई घटना को लेकर भी एसटी हसन ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हम सबसे पहले तो भारतीय पायलट को सलाम पेश करते हैं, जिसने देश की इज्जत बचाई और देश का मान पूरी दुनिया के आगे बढ़ाया है. वह अपनी जान पर खेल गया और उसने 170 यात्रियों की जान बचाई है. हम अपने पायलट की जितनी तारीफ करें कम है.

एसटी हसन ने आगे कहा कि दूसरी बात ये यह आतंकवादी हमला था या नहीं यह तो जांच के बाद साबित होगा. कॉकपिट में क्या बात हुई उससे पता चलेगा कि यह आतंकवादी हमला था या किसी और कारण से उसमें झगड़ा हो रहा था. हम यह कहना चाहते हैं कि जिस तरह अमेरिका और इजरायल ने जांच पूरी होने से पहले ही इसे आतंकवादी हमला घोषित कर दिया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे उनकी मंशा ईरान पर हमला करना है, जिस तरह अमेरिका ने 9/11 के बाद अफगानिस्तान पर हमले किए थे. शायद इसके पीछे भी उनकी यही मंशा हो, ईरान तो चाहता है कि अमेरिका और इजरायल उस पर हमला करें और फिर वह इन्हें मुंह तोड़ जवाब दे.

सपा नेता ने कहा कि इसका जिहादी कनेक्शन हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता है, लेकिन जिस तरह पश्चिमी मीडिया माहौल बना रही है इससे पहले इराक के पास घातक हथियार बता कर इन्होंने हमले किए थे और वहां सब कुछ बर्बाद कर दिया गया. सद्दाम हुसैन को फांसी पर चढ़ा दिया और वहां कोई घातक हथियार नहीं निकले ये तो दुनिया में गुंडागर्दी कर रहे है और हम सब देख रहे हैं. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »

एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर टीम इंडिया ने जीता गोल्ड

भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हरा दिया है. मेंस क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है, जबकि पाकिस्तान को सिल्वर

Read More »

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स के इतिहास में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. भारतीय टीम ने

Read More »

दिल्ली में फायर टीम की नई तैयारी, तंग गलियों तक पहुंचेंगी 20 बाइक और 26 QRV

राजधानी दिल्ली में आग और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए फायर सर्विस को अपग्रेड किया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार (3

Read More »

राज्यसभा चुनाव में सपा ने मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा, ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…

यूपी राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. इस बीच सपा चीफ अखिलेश यादव द्वारा राज्यसभा में मुस्लिम प्रत्याशी

Read More »

होर्मुज में टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया गया

होर्मुज स्ट्रेट में कुवैत के झंडे वाले एक क्रूड ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला होने के बाद उसमें सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित

Read More »

क्या पहले से थी हमले की साजिश? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, सामने आई इनसाइड स्टोरी

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर कथित हमले के बाद को-पायलट हमाम अल-हमामी को लेकर कई नई जानकारियां सामने आई हैं. रिपोर्टों

Read More »

स्मित माछर पर हमले की जांच में बड़ा मोड़, पुराने वीडियो से अल-कायदा कनेक्शन के संकेत?

फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने वाले को-पायलट हिमामी अल हमामी उर्फ हिशाम को लेकर अब उसकी पुरानी गतिविधियों की

Read More »

जौहर ट्रस्ट-यूनिवर्सिटी मामले में ED का शिकंजा, आजम खान के करीबियों से होगी पूछताछ

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट तथा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी मामले में प्रवर्तन

Read More »

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »