News: मथुरा-काशी में मंदिर तोड़े और बनाई गईं मस्जिदें… फिर सर्वे और कोर्ट की क्या जरूरत- इरफान हबीब

ज्ञानवापी मामले में कोर्ट के फैसले पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एवं प्रख्यात इतिहासकार इरफान हबीब का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मथुरा और काशी के मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई. इसका जिक्र इतिहास की कई किताबों में भी किया गया है. इसको साबित करने के लिए किसी सर्व कोर्ट कचहरी की भी जरूरत नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि 1991 में उपासना स्थल के तहत इसका मौजूद स्वरूप संरक्षित है, जिसके मुताबिक 1947 की स्थिति बरकरार रखनी होगी. कोई तब्दीली करनी है तो इसके लिए कानून बदलना होगा.

इतिहासकार प्रोफेसर इरफान हबीब ने कहा कि मथुरा और वाराणसी में मंदिर थे, जिन्हें तोड़ा गया था. जो बात एक दम सत्य है. इस बात का जिक्र इतिहास की कई किताबों में किया गया है. इसको साबित करने के लिए सर्वे, कोर्ट-कचहरी की कोई जरूरत नहीं है.

बोद्ध मठों को तोड़ कर बनाए गए मंदिर

उन्होंने कहा कि 1991 के उपासना स्थल कानून के तहत इसका मौजूदा स्वरूप संरक्षित भी है, इसके मुताबिक 1947 की स्थिति बरकरार रखनी होगी. लेकिन इसमें कोई तब्दीली करनी होगी. इसके लिए कानून भी बदलना होगा. जबकि तीन सौ, चार सौ साल बाद इनको दुरुस्त करने का क्या औचित्य है. इसके साथ उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि भारत में हजारों बौद्ध मठों को तोड़ कर मंदिर बनाए गए. इसके बाद क्या आप उन्हें भी तोड़ेंगे. गया का महाबोधि मंदिर इसी का ताजा उदाहरण है. जहां पर शैव मत के लोगों ने अपना कब्जा कर लिया हैं. जबकि अब वहां हिंदू और बौद्ध दोनों ही पूजा करते हैं.

हर राजा ने खुद को बताया भारत का सम्राट

साथ ही प्रख्यात इतिहासकार इरफान हबीब ने कहा कि अब प्रचारित किया जा रहा है कि भारत एक लोकतंत्र की जननी है. यह ऐतिहासिक रूप से बिल्कुल गलत है. इसके लिए वैशाली का उदाहरण दिया जाता है, जो महा जनपद था. वहीं एक देश के रूप में भारत की निश्चित सीमा नहीं थी. हर छोटा-मोटा राजा कुछ भूभाग जीतकर खुद को भारत का सम्राट बताने लगता था. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान शब्द अरबों की देन है.

पंडित नेहरू की टिप्पणी से हुए आहत

वहीं इरफान हबीब देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर की गई टिप्पणियों से आहत हैं. पंडित जवाहरलाल नेहरू पर की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि जब पंडित नेहरू को सत्ता मिली तब देश के क्या हालात थे? तब उन्होंने कैसे-कैसे देश का संचालन शुरू किया. देश की हर जरूरतों को पूरा करना शुरू किया, लेकिन अब लोग उन्हें भला बुरा कहते हैं, जो कि सरासर गलत है.

तैमूर और गजनवी लुटेरे शासक

औरंगजेब को लेकर इरफान इरफान हबीब ने कहा कि मुगल बादशाहों में औरंगजेब ही था, जिसके द्वारा हिंदुस्तान के मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था. ऐसे में दक्षिण पंथी जमातों का उनके खिलाफ सबसे ज्यादा हमलावर होना स्वाभाविक ही है, जबकि अब इसकी अति हो गई है. वहीं मंदिरों को तोड़ने के आदेश के पीछे औरंगजेब की क्या मंशा और सोच रही होगी. इस पर इरफान हबीब की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई. जिसके चलते उन्होंने कहा कि इसका जवाब तो मजहबी लोग ही दे सकते हैं. जबकि महमूद गजनवी और तैमूरलंग ने भी मंदिरों को तोड़ा था, लेकिन वे शासक नहीं बल्कि लुटेरे थे.

मुगल बादशाहों ने मंदिरों को दिया संरक्षण

इरफान हबीब ने कहा कि सभी मुगल बादशाहों ने मंदिरों को संरक्षण दिया. मुहम्मद बिन कासिम ओर अकबर ने (814) ईस्वी से गैर मुस्लिमों से लिया जाने वाला जजिया कर खत्म कर दिया था, जबकि अन्य किसी मुगल बादशाह, यहां तक कि औरंगजेब के भी जजिया कर लेने का भी कोई सबूत नहीं है. ब्राह्मणों से जजिया नहीं वसूला जाता था. अकबर और जहांगीर ने मथुरा में मंदिरों को ग्रांट मुहैया कराई गई थी. हालांकि, औरंगजेब के समय में भी उन्हें ये सब मिला था. इसका जिक्र उन्होंने खुद अपनी किताब-ब्रजभूमि इन मुगल टाइम्स में किया गया है. हाईन्यूज़ !

बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश? जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार

Read More »

संसद में राहुल गांधी के एक शब्द पर मचा बवाल, जानें आखिर क्या कहा?

लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और एग्जाम सिस्टम से जुड़े मुद्दों को उठाया. उन्होंने

Read More »

सूर्य ग्रहण के बाद स्नान क्यों किया जाता है? जानिए इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Surya Grahan 2026: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी विशेष माना जाता है. ग्रहण समाप्त होने

Read More »

शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज, ICC रैंकिंग में लंबी छलांग

ICC ODI Rankings, Shubman Gill: शुभमन गिल वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बन गए. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (29 जुलाई) को ताजा रैंकिंग जारी

Read More »

‘कांवड़ यात्रा में सनातनी प्रतिष्ठानों पर ही करें भोजन’, स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील

पश्चिमी उतर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने अपने समर्थकों

Read More »

‘ये सोनिया जी का…’ राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांंधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार (29 जुलाई, 2026) को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल के दौरान कहा कि गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने प्रदर्शनकारियों (जंतर-मंतर

Read More »

लोकसभा में पहले हाथ जोड़कर की अपील, फिर राहुल गांधी को रिजिजू की सख्त चेतावनी, जानें वजह

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा

Read More »

लोकसभा में जितेंद्र सिंह का बड़ा खुलासा, गोली चलाने का आदेश मंत्री नहीं देता

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस संशोधन बिल, 2026 पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र प्रदर्शनों और

Read More »

Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं कांच के बर्तन? इन आसान तरीकों से मिनटों में लौटेगी नई जैसी चमक

White Vinegar Hacks For Foggy Glass Cups: अगर बर्तन धोने के बाद भी आपके कांच के गिलास साफ और चमकदार नहीं दिखते, बल्कि उन पर सफेद

Read More »