माफिया अशरफ के साले सद्दाम ने जेल में पढ़ने के लिए मांगी कुरान, जेल प्रशासन ने क्या किया?

माफिया अशरफ के साले सद्दाम को बरेली के सेंट्रल जेल 2 की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है. बैरक के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसकी मदद से जेल प्रशासन सद्दाम की हर गतिविधि पर नजर रख रहा है.वहीं सूत्रों के मुताबिक, सद्दाम का जेल में समय नहीं कट रहा है. वह बैरक में चहलकदमी करता रहता है. वह कहीं भी एक जगह नहीं बैठता. वह ढंग से खाना भी नहीं कर रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, सद्दाम ने जेल प्रशासन से अरबी में लिखी हुई कुरान पढ़ने के लिए मांगी, जिसपर जेल प्रशासन की ओर से हिंदी में लिखी कुरान पढ़ने के लिए दी गई, लेकिन उसने इसे वापस कर दिया. दरअसल, जेल में लाइब्रेरी में अरबी में कुरान ना होने का हवाला देते हुए जेल प्रशासन ने उसकी इच्छा पूरी करने से साफ इनकार कर दिया.

सद्दाम इन लोगों से मिलना चाहता है

जेल प्रशासन ने सद्दाम की दूसरे लोगों से मुलाकात पर पूरी तरीके से रोक लगा दी है. अब सद्दाम ने भांजे, दोस्त और बहन से मिलने की इच्छा जाहिर की है. इसके अलावा एक कोई उसके परिवार का सदस्य है. इन सभी लोगों से मिलने के लिए सद्दाम बेताब है. हालांकि, जेल प्रशासन ने इन चार लोगों के नाम का सत्यापन करने के लिए प्रयागराज कमिश्नर रमित शर्मा को एक पत्र भेज दिया है. सत्यापन के बाद ही उसकी मुलाकात हो सकेगी.

अतीक-अशरफ का पूरा धंधा सद्दाम ही संभाल रहा था

माफिया अतीक और अशरफ के जेल जाने के बाद साले सद्दाम ने ही पूरा धंधा संभाल रखा था. पुलिस जांच में सामने आया है कि सद्दाम ने प्रयागराज में अतीक और अशरफ के नाम से 300 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी में निवेश किया. इस काम के लिए धूमनगंज के दो गुर्गे सद्दाम के मददगार बने.

सद्दाम के फरार होने के बाद दोनों प्रॉपर्टी की देखरेख भी कर रहे थे. दोनों मददगारों की कुंडली निकालने के लिए बरेली पुलिस की एक टीम प्रयागराज जाएगी, जिससे दोनों ब्योरा जुटा सकें और आगे की कार्रवाई की जा सके. वहीं बरेली के पीलीभीत बायपास रोड स्थित एक बारात घर मालिक भी सद्दाम से लगातार संपर्क में था इस बात पर करीब-करीब मोहर लग गई है. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »