CJP प्रोटेस्ट के बाद 100+ छात्र जेल में? AISA की नेहा ने सरकार को दी चेतावनी

नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 22 जुलाई को बिहार के पटना समेत कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हुआ. पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. इस बीच छात्र संगठन आइसा ने बड़ा दावा कर दिया है. आइसा का दावा है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी बिहार की जेलों में 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी बंद हैं.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठ चुकी एक्टिविस्ट नेहा बोरा समेत कई छात्र नेताओं ने यह दावा किया है. नेहा का कहना है कि उन्हें छोड़ दें वरना यह आंदोलन जारी रहेगा. सोमवार (27 जुलाई) को नेहा उन गिरफ्तार छात्रों से मिलने के लिए पटना जाएंगी.

छात्रों के जेल में बंद होने पर क्या बोलीं नेहा?

नेहा बोरा ने कहा, “एक तरफ जहां हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जश्न मना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जो लोग पेपर लीक के खिलाफ आंदोलनों में शामिल रहे उनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है. बिहार में पालीगंज के विधायक संदीप सौरभ के साथ में आइसा के एक्टिविस्ट धनंजय, सबा, दीपांकर और दिव्यम को बेउर जेल में लगभग तीन दिन से बंद किया हुआ है.”

उन्होंने बताया कि उनके ऊपर 9 से ज्यादा मुकदमे किए हुए हैं जिसमें अटेम्प्ट टू मर्डर का केस शामिल है.” उन्होंने आगे कहा, “एक दिन के प्रदर्शन के आधार पर यह सब फर्जी मुकदमें लगाए जा रहे हैं. बिहार भर के अलग-अलग जेलों में 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों के अभी भी बंद होने की खबर आ रही है.”

‘प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर मुस्लिम छात्र हैं’

नेहा ने आगे बताया कि दूसरी खबरें बंगाल से आ रही हैं जहां पर लगभग 14 छात्रों को पेपर लीक के खिलाफ प्रोटेस्ट करने की वजह से जेलों में बंद किया हुआ है. इन प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर लोग मुस्लिम छात्र हैं.” उन्होंने आगे कहा, “बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह बात कही है कि अब 70 और लोगों पर इस तरीके के मुकदमें होंगे.”

उन्होंने आगे कहा कि यह तमाम गिरफ्तारियां, यह तमाम कार्रवाईयां प्रोटेस्टर्स से किए हुए सरकार के वादे का उल्लंघन है. वो वादा कि किसी प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं होगी. वो वादा कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे और उनके इस्तीफे की मांग उठाने वाले छात्रों का प्रदर्शन जायज था. यह इन तमाम चीजों का उल्लंघन है.

आज पटना जाएंगी आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा छात्रों के जेलों में बंद होने के चलते सोमवार (27 जुलाई) को पटना जाएंगी. उन्होंने बताया कि वह पटना में उन छात्रों से मिलने जाएंगी जो बेउर जेल में जबरन बंद किया हुआ है. उन प्रदर्शनकारियों से भी मिलूंगी जिनके ऊपर पुलिस ने लाठियां बरसाईं.

इस दौरान उन्होंने लोगों से बेऊर जेल पहुंचने की अपील की है. वहीं सीजेपी ने इस मामले पर कहा, “सभी छात्र प्रदर्शनकारी को तत्काल रिहा किया जाए जैसा कि दिल्ली समझौता में तय हुआ था, छात्रों के साथ कुछ भी गलत ना हो.” हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »