डेनमार्क के क्लब से बॉलीवुड तक, बॉम्बे रॉकर्स के ‘आरी आरी’ के रीमेक के पीछे की पूरी कहानी

पुराने समय के गाने आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं. यूजर्स आज भी इन्हें उतने ही प्यार से सुनते हैं. साथ ही, इन गानों के रीमिक्स वर्जन भी बनाए जाते हैं, जो तेजी से ट्रेंड सेट करने लगते हैं. ऐसा ही हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का एक गाना ‘आरी आरी’ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है.

हालांकि, इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ होंगे कि यह एक पुराना गाना है. हम आपको सॉन्ग ‘आरी आरी’ के पीछे के इतिहास और ‘धुरंधर’ में इसको फिर से रिकॉर्ड करने के पीछे की दिलचस्प कहानी बताएंगे.

किसने बनाया आरी आरी गाना?
दरअसल, यह गाना सबसे पहले डेनमार्क में बने इंडो-डेनिश पॉप बैंड ‘बॉम्बे रॉकर्स’ ने गाया था. यह बैंड साल 2003 में शुरू हुआ था और पंजाबी लोक संगीत को वेस्टर्न पॉप और हिप-हॉप के साथ मिलाकर अनोखे गाने बनाता था.

बैंड के मुख्य सदस्य नवतेज सिंह रहेल, जिन्हें नाफ के नाम से जाना जाता है. उनकी मुलाकात कॉलेज के समय में प्रोड्यूसर थॉमस सार्डॉर्फ और जीनस से हुई थी. इन्होंने साथ में जैमिंग करना शुरू किया और जल्द ही बॉम्बे रॉकर्स नाम से बैंड शुरू किया.

बता दें, नवतेज सिंह पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन संगीत के प्रति उनका शौक इतना गहरा था कि उन्होंने इसे अपना करियर बना लिया. बैंड ने पंजाबी सॉन्ग ‘मुंडिया तो बचके रही’ से इंस्पायर होकर अपनी पहली एल्बम ‘रॉक द पार्टी’ निकाली थी. फिर ‘आरी आरी’ निकाला था.

बॉम्बे रॉकर्स के ‘आरी आरी’ के रीमेक के पीछे की कहानी
‘बॉम्बे रॉकर्स’ ने अपने इन दोनों गानों को लेकर 2000 के दशक में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. उनके गानों ने डेनमार्क के क्लब से लेकर भारत की हर गली को दीवाना कर दिया था. वहीं, साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में यह गाना रिमिक्स करके फिल्माया गया था.

इस गाने को सुधीर यदुवंशी, खान साब, जैस्मीन सैंडलास और बॉम्बे रॉकर्स (नवतेज सिंह रेहल) ने अपनी आवाज दी है, जबकि शाश्वत सचदेव ने इसे नए वर्जन में तैयार किया है. यह गाना 2000 के दशक के मशहूर बॉम्बे रॉकर्स के ओरिजिनल ट्रैक का रीमेक है. गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स ने लिखे हैं और रैप रेबेल ने किया है.

15 मिनट में शूट हुआ ‘आरी आरी’ गाना
हाल ही में सिंगर सुधीर यदुवंशी ने बताया कि गाने का पहला कट 15 मिनट में रिकॉर्ड हो गया था. दरअसल, सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पॉडकास्ट का क्लिप पोस्ट किया. इसमें वे बताते हैं, 5 बजे मुझे टीम से कॉल आया कि तुरंत आदित्य धर सर के घर जाना है, क्योंकि गाना वहीं शूट होने वाला था.

आदित्य धर सर के घर पर काम चल रहा था और हमने पहले ही गाने का रिफरेंस रिकॉर्ड कर लिया था. गाने की पहली लिरिक्स रशाद कामिल सर ने लिखी थी. सर ने मुझे गाने के बारे में बताया. इसके बाद सिर्फ 15 मिनट में गाना शूट हो गया. पहला कट भी बस 15 मिनट में पूरी तरह शूट हो गया.

बॉम्बे रॉकर्स ने इंडी पॉप का एक नया दौर शुरू किया, जहां पंजाबी लिरिक्स और वेस्टर्न बीट्स का फ्यूजन लोगों को खूब पसंद आता था, लेकिन जैसे-जैसे बॉलीवुड म्यूजिक और बड़े लेबल्स का दबदबा बढ़ा, इंडिपेंडेंट बैंड्स जैसे बॉम्बे रॉकर्स धीरे-धीरे बैकग्राउंड में चले गए.

हालांकि, निर्देशक आदित्य धर अपनी फिल्म के साथ बॉम्बे रॉकर्स को फिर से लेकर आए और उनकी पूरी टीम ने मिलकर आरी आरी जैसे मशहूर गाने को फिर से नए अंदाज में जीवंत कर दिया. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ ये गाना भी धूम मचा रहा है और ट्रेंड सेट कर रहा है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »