Box Office Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का भौकाल, तीसरे दिन ‘गदर 2’ का भी तोड़ा रिकॉर्ड- जानें कितना कलेक्शन

सनी देओल ने अपनी 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. धमाकेदार ओपनिंग के बाद इस फिल्म ने पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई कर इतिहास रच दिया. इसी के साथ इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन सनी देओल की सबसे बड़ी फिल्म गदर 2 को भी मात दे दी है.

‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ ने 30 करोड़ से खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म ने 21.67 करोड़ का जंप लिया और 36.5 करोड़ की कमाई की. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 49.32 फीसदी के जबरदस्त उछाल के बाद 54.5 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ की तीन दिनों की कुल कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 121 करोड़ रुपये हो गई है जबकि वर्ल्डवाइड इसने 167 करोड़ कमाए लिए हैं.

‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे दिन ‘गदर 2’ को दी मात
‘बॉर्डर 2’ अपनी शानदार कमाई से बॉक्स ऑफिस पर तमाम नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है. वहीं अब इस फिल्म ने सनी देओल की साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 के तीसरे दिन की कमाई के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. बता दें कि ‘गदर 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 51.7 करोड़ की कमाई की थी जबकि ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे दिन 54.5 करोड़ का कलेक्शन किया है.

‘बॉर्डर 2’ की कमाई में रिपब्लिक डे पर भी आएगी तेजी
‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जम गई है. फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और इसकी कहानी से लेकर स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है. इसी के साथ इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों की लंबी-लंबी कतारे देखी जा रही हैं. ऐसे में इस फिल्म को रिपब्लिक डे की छुट्टी का भी पूरा फायदा मिलने की उम्मीद है. कहा जा रहा है कि अगर ये फिल्म संडे की तरह की गणतंत्र दिवस के मौके पर भी तेजी दिखाती है तो ये चौथे दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. फिलहाल हर कोई बॉक्स ऑफिस पर नजरें गड़ाए बैठा है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »