‘संविधान से ही देश की ताकत…’, गणतंत्र दिवस पर मौलाना खालिद रशीद का भारत देश के नागरिकों को संदेश

देश में आज गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और उमंग के साथ राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जा रहा है. इस मौके पर लखनऊ में प्रमुख इस्लामिक विद्वान मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए देश की खुशहाली और तरक्की के लिए जुटने की अपील की. मौलाना ने कहा कि आज का दिन हमे यह याद दिलाता है कि हम एक लोकतांत्रिक राष्ट्र हैं और हमारी शक्तियां हमारे संविधान में निहित हैं. आज की पीढ़ी को यह जानना बहुत जरूरी है.

अपने संदेश में मौलाना खालिद रशीदी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी नई पीढ़ी को अपने देश के संविधान के बारे में जागरूक और शिक्षित करें. सभी को यह पता होना चाहिए की हमारे संविधान की मूल प्रस्तावना क्या है और उसका उद्देश्य क्या है. उन्होंने बताया कि संविधान सबको एक नजरिये से देखता है.

गणतन्त्र दिवस पर दिया सन्देश

मौलाना खालिद रशीदी फरंगी महली उत्तर प्रदेश और देश के प्रमुख इस्लामिक विद्वानों में शुमार हैं. वे हमेशा आपसी सद्भाव और भाईचारे की बात करते हैं. गणतंत्र दिवस पर बधाई देकर उन्होंने सभी को संविधान के मुताबिक साथ रहकर कार्य करने की अपील की है. वे अक्सर महत्वपूर्ण पर्वों और राष्ट्रीय पर्वों पर ऐसे सन्देश देते हैं.

प्रदेश वासियों को सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए देश सेवा का संकल्प लिया. सीएम ने कहा, “हर भारतीय नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह संविधान के प्रति पूरे विश्वास, सम्मान और समर्पण के साथ काम करे, क्योंकि यह अनुकूल और चुनौतीपूर्ण दोनों परिस्थितियों में देश के लिए मार्गदर्शक शक्ति रहा है. यह बदले में संविधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और भक्ति को दर्शाता है. हम सभी जानते हैं कि जब भी हम संविधान के मूल मूल्यों और भावना को बनाए रखते हैं, तो हम वास्तव में भारत माता के उन महान सपूतों का सम्मान करते हैं जिनके बलिदान ने एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र की नींव रखी.” हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »