MP चमत्कार! छिंदवाड़ा में 20 वर्षीय महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म, 400 ग्राम के हैं मासूम, हालत बेहद नाजुक

छिंदवाड़ा जिले के बरेलीपार निवासी 20 वर्षीय कून्नोबाई ने जुन्नारदेव सिविल अस्पताल में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. अस्पताल में जन्मे बच्चों में एक लड़का और तीन लड़कियां है. यह डिलीवरी सिविल अस्पताल में नॉर्मल जरिए हुई.

सूत्रों के अनुसार, प्रसूता की यह पहली डिलीवरी थी. एक साथ चार बच्चों का जन्म अपने आप में दुर्लभ माना जा रहा है. खासकर तब जब यह महिला की पहली डिलीवरी हो.

महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

बीएमओ डॉ. सुदेश नागवंशी के अनुसार, यह एक ‘हाईरिस्क केस’ था. जिसकी स्वास्थ्य विभाग पहले से निगरानी कर रहा था. सातवें महीने में जन्म होने के कारण बच्चों का वजन अत्यंत कम है. तीनों बच्चियों में से दो का वजन 600-600 ग्राम है, जबकि तीसरी बच्ची का वजन 550 ग्राम है. वहीं, नवजात लड़के का वजन सबसे कम है. उसका वजन मात्र 400 ग्राम है.

जन्मे चारों बच्चों की हालत बेहद नाजुक

जानकारी के अनुसार, कम वजन और समय से पहले जन्म के कारण चारों बच्चों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों ने तत्काल स्थिति को गंभीर मानते हुए सभी नवजातों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) वार्ड में रेफर कर दिया है. वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में बच्चों को विशेष देखभाल दी जा रही है.

डॉक्टरों ने क्या बताया

डॉक्टर ने जानकारी दी है कि 20 वर्षीय महिला को गर्भावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. यहां ऐसा पहला केस है जहां चार बच्चे एक साथ जन्मे हैं. डॉक्टर्स और स्टाफ नर्स के द्वारा उनकी सेफ डिलीवरी कराई गई है. उन्होंने चार बच्चों का जन्म दिया है. बच्चों का वजन बेहद कम है, लेकिन वे जीवित अवस्था और अच्छी स्थिति में थे. इसलिए उन्हें राज्य स्तरीय 108 गाड़ी के साथ को-ऑर्डिनेशन बना कर छिंदवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया.

डॉक्टर ने बताया कि यह हाई रिस्क प्रेग्नेंसी होती है, जिसमें बच्चों और मां सभी पर खतरा बना रहता है. सभी को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टरों की टीम लगी हुई है और उन्हें सेफली छिंदवाड़ा जिला अस्पताल भेज दिया गया है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »