‘राजस्थान BJP का कार्यकर्ता सुनवाई कार्यक्रम सिर्फ ढोंग’, टीकाराम जूली ने किया नाराजगी का खुलासा

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीजेपी द्वारा शुरू किए गए ‘कार्यकर्ता सुनवाई कार्यक्रम’ को महज एक सियासी पाखंड करार दिया है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बीजेपी के जमीनी कार्यकर्ताओं में बढ़ रहे आक्रोश और असंतोष पर लीपापोती करने का एक असफल प्रयास मात्र है.

टीकाराम जूली ने सरकार से सवाल किया कि पिछली बार शुरू किए गए जनसुनवाई कार्यक्रम को अचानक बिना किसी कारण के बंद क्यों कर दिया गया था?

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और असंतोष की गूंज

जूली ने कहा कि जिलों से लगातार यह फीडबैक मिल रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता अपनी ही सरकार में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही. इस असंतोष की गूंज अब मुख्यमंत्री निवास तक पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा, “हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दौरे के दौरान भी कार्यकर्ताओं ने खुले तौर पर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. यह प्रमाण है कि बीजेपी के अंदर असंतोष जड़ों तक फैल चुका है और अब ‘सुनवाई’ के नाम पर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की जा रही है.”

 सुनवाई कार्यक्रम की विश्वसनीयता पर सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी ने पहले भी तामझाम के साथ सुनवाई का ढोंग रचा था, लेकिन उसे बीच में ही बंद कर दिया गया. उन्होंने कहा, “अगर इस बार भी इसे कुछ दिन चलाकर बंद ही करना है, तो सरकार पहले ही स्पष्ट कर दे. ताकि दूर-दराज से अपनी फरियाद लेकर आने वाले कार्यकर्ताओं और आम जनता का समय और पैसा बर्बाद न हो.”

 असमंजस और प्रभावहीनता से जूझती सरकार

जूली ने कहा, “वास्तविकता यह है कि राजस्थान में आज शासन नाम की कोई चीज नहीं है. न मंत्रियों की चल रही है, न विधायकों की और न ही संगठन के कार्यकर्ताओं की. जनता तो दूर की कौड़ी है. बीजेपी का यह कार्यक्रम नाराज कार्यकर्ताओं को ‘मीठी गोली’ देने के अलावा कुछ नहीं है.”

उन्होंने कहा कि दो साल बीतने के बाद भी सरकार जिस असमंजस, अनिश्चितता और प्रभावहीनता के दौर से गुजर रही है, वही अब इसकी पहचान बन चुकी है. बीजेपी केवल ईवेंट मैनेजमेंट और प्रचार के सहारे अपनी विफलताओं को छिपाना चाहती है, लेकिन प्रदेश की जनता सब देख और समझ रही है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »