‘…वह शराब पीजिएगा फायदा करेगा’, बिहार में शराबबंदी के बीच जीतन राम मांझी ने ये क्या कह दिया?

बिहार में शराबबंदी कानून लागू है लेकिन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी अक्सर कुछ न कुछ सुझाव देते रहते हैं. इस बार उन्होंने बताया है कि कौन सा शराब पीना फायदेमंद होगा. ‘हम’ के प्रमुख बीते रविवार (07 दिसंबर, 2025) को गयाजी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जीतन राम मांझी पहुंचे थे.

मांझी ने कहा, “शराबबंदी पर नीतीश कुमार को तीसरी समीक्षा के लिए भेजे हैं. उसमें यह है कि कोई मजदूर काम करके शराब पीकर घर जा रहा है तो उसे पकड़ना नहीं चाहिए, लेकिन पुलिस हजारों-हजारों गैलन शराब वालों को गट्टा लेकर छोड़ देती है. हमारे आदमी को फुंकवाकर (शराब टेस्ट) जेल भेज देती है. हमारे पिता शराब बनाते थे महुआ और ईख के रस से, वह शराब पीजिए फायदा करेगा. आज पांच लाख मुकदमा हमारे समाज पर है.”

मांझी ने की नीतीश कुमार की प्रशंसा

गयाजी में आयोजित कार्यक्रम में भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बिहार सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि 20 साल तक नीतीश कुमार सीएम रहे, इसलिए उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है, यह सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि जब हम 1980 में थे तो स्कूल का भवन नहीं था. सभी लोग पेड़ के नीचे पढ़ते थे. आज बिहार में हर जगह स्कूल है. प्रशंसा में और भी बहुत कुछ कहा.

‘पूजा-पाठ नहीं करते लेकिन भगवान में विश्वास’

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि 82 साल की उम्र में चुनाव लड़े हैं, अब 85 साल में चुनाव लड़ेंगे कि नहीं अगली बार देखेंगे क्या होगा. इस दौरान एक बार फिर जीतन राम मांझी ने कहा कि हम पूजा-पाठ नहीं करते हैं, लेकिन भगवान में विश्वास रखते हैं. किस्मत में नहीं रहता तो एक भुइयां सीएम बनता क्या? भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री बनते? भगवान किस्मत में हमें यह भेजा है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »