2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये प्रमुख फिल्में, साउथ को पछाड़ बॉलीवुड ने मारी बाजी

साल 2025 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है और अब कुछ ही दिनों में ये साल खत्म होने को है. 2025 में बॉलीवुड और साउथ की कई शानदार फिल्में रिलीज हुईं. इनमें से कई फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज देखने को मिला. दर्शकों ने कई फिल्मों को गूगल पर जमकर सर्च किया. इस साल गूगल पर जिन 10 फिल्मों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया, उसमें बॉलीवुड ने बाजी मार ली.

2025 में जिन 10 फिल्मों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया उनमें से 5 बॉलीवुड फिल्में हैं. इसके अलावा टॉप 10 मूवीज की लिस्ट में 5 साउथ फिल्में ने भी जगह बनाई है.

2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये फिल्में, साउथ को पछाड़ बॉलीवुड ने मारी बाजी
2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये फिल्में, साउथ को पछाड़ बॉलीवुड ने मारी बाजी

सैयारा

  • बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों की लिल्ट में टॉप पर है.
  • इस म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है.
  • ‘सैयारा’ के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था.
  • सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 329.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

कांतारा- चैप्टर 1

  • साउथ फिल्म ‘कांतारा- चैप्टर 1’ इस साल दूसरी सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म है.
  • ऋषभ शेट्टी स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 622.04 करोड़ रुपए कमाए थे.

कुली

  • रजनीकांत स्टारर एक्शन फिल्म ‘कुली’ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 285.01 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

वॉर 2

  • ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ को भी इस साल खूब सर्च किया गया.
  • इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 236.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

सनम तेरी कसम

  • ‘सनम तेरी कसम’ इस साल री-रिलीज हुई थी, ऐसे में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला.
  • ये फिल्म इस साल गूगल में पांचवीं सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म है.
  • ‘सनम तेरी कसम’ का री-रिलीज और ओरिजिनल रिलीज का कुल कलेक्शन 42.28 करोड़ रुपए रहा.

मार्को

  • उन्नी मुकुंदन स्टारर मलयालम फिल्म इस लिस्ट में 6ठे नंबर पर है.
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60.27 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.

हाउसफुल 5

  • गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों की लिस्ट में ‘हाउसफुल 5’ सातवें नंबर पर है.
  • अक्षय कुमार की इस मल्टी स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 183.3 करोड़ रुपए कमाए थे.

गेम चेंजर

  • राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने इस लिस्ट में 8वीं पोजीशन हासिल की है.
  • इस पॉलिटिकल-थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 131.17 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था.

मिसेज

  • जी5 पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिसेज’ को भी गूगल पर इस साल खूब सर्च किया गया.
  • इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आई हैं.

महावतार नरसिम्हा

  • गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों की लिस्ट एनिमेटेड मूवी ‘महावतार नरसिम्हा’ भी शामिल है.
  • इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »