कर्नाटक में गन्ने से लदे ट्रैक्टरों में आगजनी की घटना, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दिए जांच के आदेश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार (14 नवंबर, 2025) को कहा कि इस जिले में गन्नों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में आगजनी की घटना की जांच की जाएगी ताकि इसके जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा सके. अपनी उपज के लिए 3,500 रुपये प्रति टन दाम की मांग कर रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान गुरुवार (13 नवंबर, 2025) शाम को यह घटना हुई.

रबकवी बनहट्टी तालुक में एक कारखाने की ओर जा रही गन्ना लदी कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में उपद्रवियों द्वारा कथित तौर पर आग लगाने के बाद बागलकोट के कुछ हिस्सों में तनाव व्याप्त हो गया. सिद्धरमैया ने कहा, ‘लगभग सभी किसानों ने 3,300 रुपये प्रति टन के हिसाब से गन्ना खरीद मूल्य को स्वीकार कर लिया लेकिन केवल मुधोल के किसान ही इससे सहमत नहीं हैं और उनके साथ चर्चा की जा रही है.’

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इस घटना की गहन जांच करेगी. उन्होंने कहा, ‘किसानों ने कहा है कि उन्होंने आग नहीं लगाई. मामले की जांच की जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या राजनीतिक उकसावे के कारण विरोध प्रदर्शन किए गए तो मुख्यमंत्री ने कहा, ‘उकसाया गया होगा. बीजेपी के पास और कोई काम नहीं है और लोगों को भड़काना ही उनका काम है.’

मुख्यमंत्री ने किसानों से आग्रह किया कि वे 3,300 रुपये प्रति टन के हिसाब से गन्ना खरीद मूल्य को स्वीकार करें और अपने विरोध को वापस लें. घटना के बाद गुरुवार को बागलकोट के उपायुक्त ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 लागू करते हुए जामखंडी, मुधोल और रबकवी-बनहट्टी तालुकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी. इस आदेश के तहत 13 नवंबर की रात आठ बजे से 16 नवंबर की सुबह आठ बजे तक विरोध प्रदर्शन, हड़ताल और सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि मूल्य निर्धारण और अन्य मांगों को लेकर गन्ना किसान सात नवंबर से ही जिले भर में सड़क बाधित करने के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने 13 नवंबर को महालिंगपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोदावरी (समीरवाड़ी) चीनी कारखाने का भी घेराव किया था. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »