अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मेरठ से 2 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अग्निवीर भर्ती के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. एसटीएफ ने इस गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को मेरठ से गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर अभ्यर्थियों से सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलने का आरोप है.

एसटीएफ फील्ड यूनिट, मेरठ को सूचना मिली थी कि मुजफ्फरनगर निवासी नरेश कुमार और उसका साथी सचिन कुमार कुछ युवाओं को सेना भर्ती में मेडिकल कराने के नाम पर आर्मी अस्पताल, मेरठ कैंट के पास आने वाले हैं। इस सूचना पर एसटीएफ टीम ने जाल बिछाया और दोनों को उनकी अल्टो कार (UP-12 AQ-7905) समेत पकड़ लिया.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान –

नरेश कुमार, पुत्र जिले सिंह, निवासी पट्टी चौथाई बिटावदा, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

सचिन कुमार, पुत्र सुरेश पाल, निवासी काकड़ा, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर.

गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ ने आरोपियों से फर्जी एडमिट कार्ड, नकली सेना भर्ती की रबर स्टाम्प, अभ्यर्थियों से जुड़े हस्तलिखित दस्तावेज, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और उनकी कार बरामद की.

आरोपियों पर युवाओं को यह भरोसा दिलाने का आरोप है कि वे उन्हें भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में पास करा देंगे. इसके बदले वे अभ्यर्थियों से लाखों रुपये तक वसूलते थे. जाँच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के पास फर्जी दस्तावेज और नकली मोहरें थीं, जिनके जरिए वे भर्ती प्रक्रिया को असली दिखाने की कोशिश करते थे.

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बाजार, मेरठ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. एसटीएफ अब इनके नेटवर्क और इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है.

आपको बता दे कि अग्निपथ योजना जून 2022 में केंद्र सरकार ने शुरू की थी. आज सेना में भर्ती को लेकर युवाओं में बड़ी रुचि है, इसलिए धोखेबाज गिरोह ऐसे ही मौके का फायदा उठाकर ठगी करने की कोशिश करते हैं.

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि अभ्यर्थियों को सतर्क रहना चाहिए और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सही जानकारी केवल सेना की आधिकारिक वेबसाइट या भर्ती कार्यालय से ही लेनी चाहिए. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »