Patna Murder: पटना में ट्रेनी दारोगा की बहन की हत्या, मर्डर के बाद LPG से जलाई बॉडी, राजधानी में भयानक कांड

Patna Crime News:HN/ राजधानी पटना के पॉश इलाके में गुरुवार (15 मई, 2025) की रात धारदार चीज से गले पर हमला कर एक युवती की हत्या कर दी गई. मर्डर के बाद एलपीजी से जलाया भी गया. हालांकि जलाने के बाद भी शव की पहचान आसानी से हो गई है. घटना एसके पुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके की है. युवती (संजना सिंह) मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी. उसकी उम्र करीब 27 साल के आसपास थी.

सचिवालय में हो गई थी उसकी नौकरी

घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी. बताया जा रहा है कि सचिवालय में उसकी नौकरी भी हो गई थी. पांच जून से जॉइनिंग थी. घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी के गर्दन पर चाकू के वार के निशान हैं. जलाने की भी कोशिश की गई है.

सीसीटीवी से खंगाले जा रहे हैं सबूत

घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. सीसीटीवी फुटेज से सबूत को खंगाला जा रहा है. घटना का कारण क्या है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. एफएसएल की टीम जांच कर रही है. बताया जाता है कि युवती पांच महीने से किराए के इस घर में रह रही थी. एसके पुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके में मनोरमा अपार्टमेंट की बगल वाली गली में यह बिल्डिंग है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

प्रशिक्षु दारोगा है युवती का भाई

परिवार के लोग मुजफ्फरपुर से पटना पहुंचे हैं. पुलिस की तरफ से छानबीन की जा रही है. घटना के पीछे का कारण क्या कुछ है इस पर पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है. एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है. चादर पर खून के धब्बे भी मिले हैं. युवती का भाई प्रशिक्षु (ट्रेनी) दारोगा है. मामला स्पष्ट होने के बाद पुलिस की ओर से बयान जारी किया जाएगा.

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »