महाकुंभ में दिए गए बयान पर धीरेंद्र शास्त्री को अदालत ने नोटिस किया जारी, 20 मई को जाना होगा कोर्ट

Dhirendra Krishna Shastri News:HN/ प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को उनके एक सार्वजनिक बयान को लेकर न्यायालय से नोटिस जारी किया गया है. यह मामला महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को लेकर प्रयागराज में दिए गए एक विवादित वक्तव्य से जुड़ा है. शहडोल (Shahdol) के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीता शरण यादव (Sita Sharan Yadav) ने उन्हें 20 मई को सुबह 11 बजे अदालत में हाजिर होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ को लेकर एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि “महाकुंभ में हर व्यक्ति को आना चाहिए, जो भी नहीं आएगा वह पछताएगा और वो व्यक्ति देशद्रोही कहलाएगा.” इस बयान को कई लोगों ने आपत्तिजनक और उकसावे वाला माना गया है. शहडोल जिला न्यायालय के अधिवक्ता संदीप तिवारी (Sandeep Tiwari) ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था.

संदीप तिवारी ने अपने परिवाद में उल्लेख किया कि इस प्रकार का बयान न केवल सामाजिक सद्भाव को प्रभावित कर सकता है, बल्कि यह लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता और वैयक्तिक निर्णयों पर भी आघात करता है. उन्होंने तर्क दिया कि किसी भी व्यक्ति को महाकुंभ में शामिल होने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता, और जो नहीं जाता उसे ‘देशद्रोही’ कह देना असंवैधानिक और अपमानजनक है.

धीरेंद्र शास्त्री 20 मई को न्यायालय में होंगे पेश
न्यायालय ने प्रथम दृष्टया इस बयान को गंभीर मानते हुए धीरेंद्र शास्त्री को नोटिस जारी कर उनके समक्ष उपस्थित होने के आदेश दिए हैं. अब यह देखना होगा कि 20 मई को धीरेंद्र शास्त्री न्यायालय में क्या स्पष्टीकरण देते हैं और न्यायालय इस मामले में आगे क्या रुख अपनाता है. महत्वपूर्ण यह भी है कि धीरेंद्र शास्त्री अपने धार्मिक प्रवचनों और कथाओं के माध्यम से देशभर में बड़ी संख्या में अनुयायियों के बीच लोकप्रिय हैं. ऐसे में उनके बयान का व्यापक प्रभाव पड़ता है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »