कौन हैं विंग कमांडर व्योमिका सिंह? जिनकी जाति को लेकर अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल ने मचा दिया बवाल

Who Is Wing Commander Vyomika Singh:HN/ भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव के दौरान जब ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा हो रही थी, तभी एक नाम बार-बार सामने आया विंग कमांडर व्योमिका सिंह. लखनऊ की इस बेटी ने अपनी साहसी उड़ानों और निर्णायक नेतृत्व से आतंक के खिलाफ भारत की प्रतिक्रिया को एक नई पहचान दी. व्योमिका सिंह न सिर्फ देश की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलटों में शामिल हैं, बल्कि भारतीय वायुसेना में 2500+ घंटे की उड़ान भरने वाली गिनी-चुनी महिला अफसरों में से एक हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव ‘आपरेशन सिंदूर’ के तहत की गयी कार्रवाई की प्रेस को जानकारी देने के बाद से चर्चा में आयीं विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर ‘जातिसूचक’ टिप्पणी करके विवादों में आ गए.

रामगोपाल यादव ने कहा, ”मैं आपको बता दूं व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव हैं और एयर मार्शल भारती पूर्णिया के यादव हैं. तीनों पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग ) से थे. एक को मुसलमान समझ कर गाली दी. एक को राजपूत समझकर कुछ नहीं किया और भारती के बारे में जानकारी नहीं थी और जब पेपर में आ गया तो यह सोचने को विवश है कि अब क्या करें”.

व्योमिका सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं, जहां उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की. बाद में उन्होंने इंजीनियरिंग में स्नातक किया और स्कूली दिनों में ही NCC कैडेट के रूप में सैन्य अनुशासन की नींव रख दी. उनकी शादी हरियाणा के भिवानी जिले के बापोड़ा गांव में हुई, जिसे फौजियों का गांव कहा जाता है. यह वही गांव है, जहां से पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह जैसे कई जांबाज निकले हैं. उनके पति विंग कमांडर दिनेश सिंह सभ्रवाल भी भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं.

सैन्य करियर उड़ानों की कहानी
व्योमिका सिंह ने वर्ष 2004 में वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया. वे भारतीय वायुसेना की शुरुआती महिला हेलीकॉप्टर पायलटों में से हैं. उन्होंने चेतक और चीता जैसे हेलीकॉप्टरों की कमान संभाली और 2500 से अधिक घंटे उड़ान भर चुकी हैं. उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ उनके कौशल का प्रमाण है बल्कि भारत में महिलाओं की भागीदारी की सशक्त तस्वीर भी प्रस्तुत करती है.

ऑपरेशन सिंदूर में भूमिका
ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सैन्य इतिहास में वह नाम बन गया है, जिसने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर भारत की सैन्य ताकत का परिचय दुनिया को दिया. इस ऑपरेशन में विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने न केवल हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन को कमांड किया बल्कि जटिल परिस्थितियों में निर्णय लेकर मिशन को सफल बनाया. उनकी तेज निर्णय क्षमता और नेतृत्व कौशल की पूरे देश में सराहना हो रही है. महिला अधिकारियों की सैन्य क्षमताओं को लेकर जो पूर्वाग्रह होते हैं, व्योमिका ने उन्हें अपनी कर्तव्यपरायणता से तोड़ा है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »