‘आप हैं तो हम हैं’, भारत-पाक तनाव के बीच विक्की कौशल ने इंडियन आर्मी को दिया धन्यवाद, तारीफ में लिखी ये खास बात

Vicky Kaushal Praised Indian Army:HN/ कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेश सिंदूर से पाकिस्तान के आतंकियों को करारा जवाब दिया है. इसके बाद भारत-पाक के बीच तनाव काफी बढ़ गया था. ऐसे में हमारी सेना ने हर पल देश की रक्षा की. बॉलीवुड के कई स्टार्स के बाद विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी इंडियन आर्मी को धन्यवाद कहते दिखाई दिए और सोशल मीडिया पर उनके लिए लंबा नोट भी लिखा.

विक्की ने शेयर की व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी की तस्वीर

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंडियन आर्मी के लिए एक खास पोस्ट शेयर की. एक्टर ने दो तस्वीरें दिखाते हुए सेना की तारीफों के पुल बांधे. इसमें से पहली तस्वीर में एक भारतीय जवान हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लेता हुआ दिखाई दिया. दूसरी फोटो में विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी नजर आई. जिनके चेहरे पर कॉन्फिडेंस से भरी मुस्कान देखने को मिल रही है.

इंडियन आर्मी की तारीफ में कहे ये शब्द

इस पोस्ट को शेयर करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा कि, ‘“शांति का मार्ग भी शक्ति से होकर जाता है.” हमारे भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और सटीकता को सलाम.  हमारे सच्चे नायकों के लिए हमारे दिल में जो कृतज्ञता और गर्व है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. आप हैं तो हम हैं. जय हिंद..’

इन फिल्मों में आर्मी ऑफिसर बन चुके हैं विक्की कौशल

बता दें कि विक्की कौशल को असली फेम फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्टाइक’ से ही मिले था. इस फिल्म में वो एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आए थे. उनकी काम और फिल्म दोनों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसके अलावा ‘सैम बहादुर’ में भी वो आर्मी ऑफिसर किरदार निभा चुके हैं. आखिरी बार एक्टर फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे. जो ब्लॉकबस्टर हिट रही थी. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »