‘बागी हो सकता हूं गद्दार नहीं..’, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोलिंग से भड़के सत्यपाल मलिक, दिया ये जवाब

Satyapal Malik News:HN/ पहलगाम हमले के बाद पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर आलोचना की थी, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए और उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई. सत्यपाल मलिक ने अब अपने ट्रोलर्स को जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि लोग उनके खिलाफ अनाप-शनाप लिख रहे हैं. उन्हें टारगेट किया जा रहा है लेकिन वो किसान के बेटे हैं वो बागी हो सकते हैं गद्दार नहीं हो सकते.

सत्यपाल मलिक ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए जवाब दिया और एक्स पर लिखा- ‘नमस्कार साथियों..बहुत से लोग मुझे सोशल मीडिया पर टारगेट कर रहे हैं, अनाप शनाप मेरे खिलाफ लिख रहे हैं. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं उस किसान क़ौम का बेटा हूं, मैं बागी हो सकता हूं लेकिन, गद्दार होना मेरी फितरत में नहीं है. मैंने मेरे जीवन में झुकना नहीं सीखा सत्ता पक्ष से मेरे आज भी वही सवाल है.’

इस बयान को लेकर हुए थे ट्रोल
पूर्व राज्यपाल ने पहलगाम हमले के बाद 6 मई को एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमले किए. उन्होंने इस हमले को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया था. मलिक ने कहा कि सरकार की इस असफलता के लिए प्रधानमंत्री के माफी मांगनी चाहिए. यही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डरपोक तक कह दिया था.

सत्यपाल मलिक का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. पाकिस्तानी मीडिया ने भी उनके बयान को शेयर करते हुए अपना बचाव करने की कोशिश की, जिसके बाद भारत में इसकी काफी आलोचना हुई और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि इस इंटरव्यू के कुछ घंटों बाद ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दे दिया और पाक में स्थित कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया.  जिसके बाद मलिक ने सेना की इस कार्रवाई का स्वागत किया और सरकार व सेना के साथ एकजुटता दिखाई थी. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »