मुजफ्फरनगर: मुस्लिम युवती के साथ हिंदू युवक को देख भड़क उठे लोग, बुर्का और चोटी खींच किया परेशान

Muzaffarnagar News:HN/ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक शर्मनाक घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ युवक एक मुस्लिम युवती के साथ मारपीट और बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं. घटना के वक्त युवती एक हिंदू युवक के साथ थी, जिससे नाराज होकर कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार करने लगे.

बताया जा रहा है कि यह घटना एक सार्वजनिक स्थान की है, जहां कुछ लोग युवती और उसके साथी युवक को देखकर भड़क उठे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक युवती से अभद्रता कर रहे हैं और उसका वीडियो भी बना रहे हैं. वीडियो में युवती का बुर्का खींचा जा रहा है और उसकी चोटी खींची जा रही है. युवती खुद को छुड़ाने की कोशिश करती दिखती है, लेकिन मारपीट और बदसलूकी की यह शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हो जाती है.

पुलिस ने लिया तत्काल संज्ञान
वीडियो वायरल होते ही मुजफ्फरनगर पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई जारी है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

पुलिस का कहना है कि पीड़िता से संपर्क कर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें छेड़छाड़, धमकी, गाली-गलौज और जातिगत टिप्पणी जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं.

सांप्रदायिक सौहार्द पर असर डालने की कोशिश
घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या दो अलग-अलग समुदायों के लोग आपसी सहमति से कहीं भी साथ नहीं बैठ सकते? समाज में बढ़ रही असहिष्णुता और निजी मामलों में हस्तक्षेप की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं.

इस घटना पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कई सामाजिक संगठनों और नेताओं ने इसे “निजता का उल्लंघन” और “सांप्रदायिक दुर्भावना से प्रेरित कृत्य” करार दिया है. साथ ही मांग की गई है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »