UP की कानून व्यवस्था से खुश नहीं राज्यपाल? आनंदीबेन पटेल के बयान पर अखिलेश ने ली चुटकी

Lucknow News:HN/ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में प्रदेश की स्थिति बेहतर हुई है. शिक्षा में काफी सुधार हुआ है, विश्वविद्यालय की स्थिति में सुधार आया है, कई विश्वविद्यालय को नैक की रेटिंग मिली है.स्वास्थ्य और कृषि में प्रदेश ने बेहतर प्रदर्शन किया है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि, पूर्व सरकार की अपेक्षा वर्तमान सरकार, कानून व्यवस्था को अच्छी तरह से संभाल रही है और बेहतर स्थिति में चल रही है.

राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने कहा कि, लेकिन कानून व्यवस्था पर पूरी तरह से अभी काबू नहीं पाया गया है, रेप और हत्याएं कहीं-कहीं हो रही हैं, इसे रोकना होगा. राज्यपाल ने योगी सरकार की क़ानून व्यवस्था को पूर्व की सरकारों की तुलना में तो बेहतर माना लेकिन अभी भी और काम करने की ज़रूरत है ये कह कर सबको चौंका दिया. अगर राज्यपाल की इस बात के मायने निकाले जायें तो अभी भी वो पूरी तरह यूपी की क़ानून व्यवस्था से संतुष्ट नजर नहीं आती हैं. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिक्षिका से लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली है.

राज्यपाल के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा. सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश ने लिखा- 100% सत्य वचन!

शिक्षिक से राजनीति तक बनाई अलग पहचान- पटेल
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, मैंने 1987-88 में भाजपा ज्वाइन किया था, गुजरात में कांग्रेस शासन काल था, लोग पानी और भूख से मर रहे थे. मैं शिक्षिका से राजनीति में सीधे महिला मोर्चा की जिम्मेदारी भाजपा में संभाली और तब से लेकर अभी तक लगातार कार्य कर रही हूं. कहा कि, एक किसान दंपति भूख और अकाल के कारण, उसने अपने एक जोड़ी बैल को किसी स्थान पर छोड़ आया और सुबह वो बैल उसके घर पर खड़े मिले, किसान ने  बैलों की आंखों में देखा कि वह कह रहे हों कि मरेंगे साथ जियेंगे साथ, इस प्रेरणादाई घटना से मैं मानव सेवा के लिए प्रेरित हुई.

राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन और संस्कृति में बढ़ावा हुआ है, जिससे लोगों को रोजगार मिल रहा है. राज्यपाल ने कहा कि रिसर्च बेस शिक्षा की अत्यंत आवश्यकता है. आंगनवाड़ी शिक्षा मेरे मन को प्रभावित करती है, मैं व्यक्तिगत हजारों आंगनबाड़ियों को सीएसआर फंड से जोड़ती हूं.बेहतर व्यवस्था से प्रदेश में विदेशी छात्रों के एडमिशन की संख्या बढ़ी है.

“हाईकोर्ट के अनुसार का कर रही सरकार”
क़ानून व्यवस्था से इतर राज्यपाल ने बुलडोजर एक्शन और सरकार की एनकाउंटर पॉलिसी का बचाव करते हुए कहा कि हाईकोर्ट के अनुसार सरकार काम कर रही है. यूपी मॉडल और गुजरात मॉडल में कोई तुलना नहीं हो सकती, दोनों की अलग-अलग व्यवस्था है, जैसे कि गुजरात में एक नर्मदा नदी है और उत्तर प्रदेश में दो दर्जन नदियां हैं. बुल्डोज़र और एंकाउंटर पर राज्यपाल ने सरकार का बचाव किया कहा- कोर्ट के अनुसार काम हो रहा है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »