UP News: संभल के जिस दंगे का सीएम ने विधानसभा में किया जिक्र, उस वक्त किसकी थी सरकार? मारे गए थे 184 हिन्दू

Sambhal News:HN/ कुछ दिनों पहले तक जामा मस्जिद और उसके सर्वे के बाद हुई हिंसा के लिए जो संभल चर्चा में रहा था, वही संभल अब मंदिर और उसकी खुदाई को लेकर चर्चा में है. और इस खुदाई के दौरान ही ये भी पता चला है कि 1978 के एक दंगे की वजह से इस मंदिर पर ताला जड़ दिया गया था. जो करीब 46 साल के बाद खुला है. लेकिन सवाल है जिस दंगे की वजह से इस मंदिर पर ताला लगा, जिस दंगे में कुल 184 हिंदू मार दिए गए और जिस दंगे के किसी भी गुनहगार को कोई सजा नहीं हुई, उसका जिम्मेदार कौन है. चलिए आज आपको संभल में 46 साल पहले हुई हिंसा की वो क्रोनोलॉजी समझाते हैं, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विधानसभा में नहीं बता पाए हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में हुई हिंसा की पूरी क्रोनोलॉजी समझाई है.और इस क्रोनोलॉजी को बताने के दौरान ही सीएम योगी ने ये भी साफ कर दिया है कि 1947 से 2024 तक के बीच संभल में हुई हिंसा में कुल 209 हिंदुओं की हत्या हुई है. और इसमें भी सबसे ज्यादा हत्याएं सिर्फ एक दंगे में हुई हैं, जो 1978 में हुआ था. इस एक ही दंगे में कुल 184 हिंदू मारे गए थे और खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में इसकी पुष्टि की है.

अब सवाल है कि दंगा हुआ तो यूपी में शासन किसका था. जवाब है राम नरेश यादव का. संभल के इस दंगे के वक्त यूपी के मुख्यमंत्री थे राम नरेश यादव. और राम नरेश यादव, जिस पार्टी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे, वो पार्टी थी जनता पार्टी. वही जनता पार्टी, जिसमें कांग्रेस ओ, लोकदल और जनसंघ जैसी पार्टियां शामिल थीं. ये वही जनसंघ है जो 1980 में बीजेपी बन गई थी. तो इस सरकार के मुखिया थे राम नरेश यादव और इनकी कैबिनेट में जनसंघ के जो मंत्री थे, उनमें राम प्रकाश गुप्ता, रवींद्र किशोर साही और केशरी नाथ त्रिपाठी से लेकर कल्याण सिंह और हरीश चंद्र श्रीवास्तव जैसे नेता थे. बाकी लोकदल से मुलायम सिंह यादव भी राम नरेश यादव की सरकार में मंत्री हुआ करते थे. वहीं इस सरकार के गृहमंत्री थे राम सिंह, जिनके पास उत्तर प्रदेश की पुलिस हुआ करती थी.

ऐसे में जब 29 मार्च 1978 को संभल का दंगा भड़का तो उसे संभालने में सरकार को एक महीने से भी ज्यादा का वक्त लगा. करीब एक महीने तक कर्फ्यू लगा ही रहा. 184 लोग मार दिए गए और सैकड़ों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर पलायन करना पड़ा.  इस मामले में कुल 48 लोगों को आरोपी बनाया गया था. दंगे की जांच यूपी पुलिस ने ही की थी, लेकिन यूपी पुलिस सबूत नहीं जुटा पाई, जिसकी वजह से साल 2010 में सभी आरोपी दोषमुक्त हो गए. अब 1978 के इस दंगे के लिए जिम्मेदार कौन था और क्यों किसी भी गुनहगार को सजा नहीं हो पाई, इसका जवाब आपके लिए अब शायद ही मुश्किल रह गया हो. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »