छत्तीसगढ़ नया फरमान: नगर पंचायत और नगर पालिका अध्यक्षों के वित्तीय अधिकार खत्म… अध्यक्ष बने रबड़ बैंड

रायपुर: HN/ राज्य शासन ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है जिसमें नगरीय निकायों में नगर पंचायत अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार समाप्त कर दिए गए हैं। अब यह अधिकार संबंधित नगर निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) को सौंप दिया गया है।

राजपत्र में प्रकाशित संशोधन
इस संशोधन को राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है। इसके अनुसार, अब नगर पंचायत और नगर पालिका के चुने हुए अध्यक्षों को वित्तीय अधिकार नहीं रहेंगे। यह अधिकार सीएमओ को प्रदान कर दिया गया है।

वित्तीय प्रक्रियाओं की नई व्यवस्था
संशोधन के अनुसार, भुगतान की गई नस्ती और भुगतान की जानकारी अध्यक्ष को सूचनार्थ तीन दिवस के भीतर भेजी जाएगी। यह कदम नगरीय निकाय में काबिज अध्यक्षों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

इस आदेश से राजनीतिक विवाद भी उत्पन्न हो गए हैं। कांग्रेस के पदस्थ अध्यक्षों के लिए यह बड़ा धक्का माना जा रहा है क्योंकि अब उनके पास वित्तीय नियंत्रण नहीं रहेगा और सीएमओ को ज्यादा पावरफुल बना दिया गया है। दूसरी ओर, भाजपा के अध्यक्षों का कहना है कि पहले से ही सीएमओ की सहमति से कार्य होते आ रहे हैं, इसलिए इस आदेश का सबसे ज्यादा प्रभाव कांग्रेस के पदासीन अध्यक्षों पर पड़ेगा.

छत्तीसगढ़ शासन का यह निर्णय नगरीय निकायों में वित्तीय व्यवस्थाओं को लेकर एक बड़ा बदलाव लाया है. यह देखा जाना बाकी है कि इस कदम का नगरीय निकायों के संचालन और राजनीतिक संतुलन पर क्या प्रभाव पड़ता है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »