मामला गरम है : 350 करोड़ी फिल्म हुई फ्लॉप, फिर भी अक्षय कुमार के पास काम की नहीं कमी, ये है 2 महीने का शेड्यूल

अक्षय कुमार सालभर अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहने वाले एक्टर हैं. अक्षय कुमार के पास फिलहाल कई सारी फिल्मों के ऑफर मौजूद हैं. भले ही उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं, लेकिन उनके पास काम की जरा भी कमी नहीं हो रही है. इसी बीच अक्षय कुमार ने अरशद वारसी के साथ अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का मुंबई शेड्यूल शुरू कर दिया है

एक रिपोर्ट की मानें तो अपने इस शूटिंग शेड्यूल के दौरान अक्षय कुमार कोर्ट रूम में होने वाले सभी जरूरी सीन्स को शूट करने वाले हैं. उनके साथ इस दौरान हुमा कुरेशी भी अपने सभी सीन्स को शूट करेंगी. हालांकि ऐसा नहीं है कि इस शेड्यूल को पूरा करने के बाद अक्षय फ्री हो जाएंगे. माना जा रहा है कि जून में अक्षय कुमार जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त पर काम करेंगे. उसके बाद वह तुरंत ‘वेलकम’ के अगले पार्ट की शूटिंग में जुट जाएंगे.

जुलाई में अक्षय कुमार ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट पर शूटिंग शुरू करेंगे. मिड-डे की एक रिपोर्ट की मानें तो इस शेड्यूल में ज्यादातर इनडोर हिस्से की शूटिंग की जाएगी. डायरेक्टर अहमद खान ने 30 दिन का शूटिंग शेड्यूल तैयार किया है. जिसके बाद ये फिल्म भी रैपअप हो जाएगी. डायरेक्टर ने फिल्म के सभी एक्टर्स को जुलाई की शुरुआत में शूटिंग के लिए तैयार रहने के भी निर्देश दिए हैं.

इतना ही नहीं इस शेड्यूल में एक गाने की शूटिंग भी निपटाई जाएगी. इसी बीच अक्षय कुमार अपनी फिल्म सरफिरा के प्रमोशन में भी लगातार बिजी रहेंगे. यानी अक्षय कुमार अगले कुछ महीनों तक काफी बिजी रहने वाले हैं. वहीं वेलकम टू द जंगल में सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, लारा दत्ता, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, तुषार कपूर और अरशद वारसी जैसे कलाकार शामिल हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »