BJP Leader Amit Shah Says Mamata Banerjee Should Scare Pakistan Atomic Bomb India Will Take POK in Kanthi West Bengal

[ad_1]

Amit Shah in West Bengal: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पाकिस्तान के परमाणु बम से डर लगता हो, लेकिन हम पीओके लेकर रहेंगे. बंगाल के कांथी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मां-माटी-मानुष का नारा देकर सत्ता में आईं ममता ने इस नारे को बदलकर मुल्ला, मदरसा और माफिया कर दिया है.

लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “पांच चरण की वोटिंग हो चुकी है. इन पांच चरणों के चुनाव में बीजेपी 310 सीट पार कर चुकी है. ममता दीदी के इंडी अलायंस (इंडिया गठबंधन) का सूपड़ा साफ हो गया है. इस बार बंगाल में भी 30 सीटें नरेंद्र मोदी की झोली में जाने वाली हैं.” उन्होंने कहा, “बंगाल में बीजेपी की 30 सीटें आते ही टीएमसी खंड-खंड हो जाएगी और ममता दीदी की सरकार की विदाई हो जाएगी.”

वोट बैंक के चलते प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आईं ममता बनर्जी: अमित शाह

अमित शाह ने कहा, “70 साल से कांग्रेस और टीएमसी राम मंदिर को रोककर बैठे थे. आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी.” उन्होंने कहा, “प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ममता दीदी को भी दिया गया था. मगर वो प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या नहीं गई. वो इसलिए नहीं गई, क्योंकि वो अपने वोटबैंक से डरती हैं. उनका वोट बैंक घुसपैठिए हैं.”

‘पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का किया सफाया’

ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा, “ममता दीदी सीएए लागू करने के खिलाफ खड़ी रहीं, क्योंकि वह अपने वोट बैंक को लेकर डर रही थीं.” उन्होंने कहा, “यूपीए शासन के दौरान, पाकिस्तानी घुसपैठिए हम पर हमला करते थे और फिर फरार हो जाते थे. मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आतंकवादी हमलों का जवाब उरी जैसे ऑपरेशन और एयरस्ट्राइक से दिया है. हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया है.”

पीओके हमारा है, हम लेकर रहेंगे: अमित शाह

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने पूछा, “पीओके हमारा है या नहीं है? ये ममता दीदी और कांग्रेस डराते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है. राहुल बाबा हम एटम बम से डरने वालों में नहीं हैं. हम पीओके को लेकर रहेंगे.” उन्होंने कहा, “बंगाल घुसपैठियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया है. घुसपैठ का मुद्दा न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है. बंगाल में लगातार जनसांख्यिकी बदली जा रही है. ममता दीदी अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा को दांव पर लगा रही हैं.”

मां-माटी-मानुष का नारा मुल्ला, मदरसा और माफिया में बदला: अमित शाह

टीएमसी सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, “ममता बनर्जी मां-माटी-मानुष का नारा लेकर सत्ता में आई थीं, लेकिन आज उन्होंने उसे मुल्ला, मदरसा और माफिया के नारे में बदल दिया है.” उन्होंने कहा, “बंगाल में हर प्रकार के उद्योग चौपट हो गए. यहां सिर्फ बम बनाने का काम चल रहा है. हम इस बंगाल को सोनार बांग्ला बंगाल को बनाने का काम करेंगे.”

यह भी पढ़ें: 5 चरणों में BJP को मिल गईं कितनी सीटें, अमित शाह ने कर दिया नया दावा

[ad_2]

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »