Rajasthan: अचानक जयपुर के महारानी कॉलेज पहुंचे राहुल गांधी, छात्रा की स्कूटी पर बैठकर पहुंचे सभा स्थल

Rajasthan News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का जयपुर के महारानी कॉलेज (Maharani College) जाना बेहद चर्चा में है. महारानी कॉलेज की प्रिंसिपल निमाली सिंह ने बताया कि राहुल गांधी के महारानी कॉलेज में आने का कोई कार्यक्रम पहले से तय नहीं था और न ही कोई जानकारी मिली थी. आज सुबह एक घंटे पहले राहुल गांधी के आने की जानकारी मिली थी. उस समय कॉलेज में स्कूटी वितरण का कार्यक्रम चल रहा था. राहुल गांधी ने उस दौरान कई लड़कियों से बात भी की है. उसके बाद वितरित की गई स्कूटी में से एक पर बैठकर राहुल गांधी सभा स्थल पर गए .

राहुल गांधी ने कॉलेज में वितरित हुई करीब 15 स्कूटी में से एक को बैठने के लिए चुना. इसके बाद स्नातक की अंतिम वर्ष की छात्रा मीमांसा ने स्कूटी चलाया. कॉलेज से सभा स्थल तक मीमांसा ने स्कूटी चलाई . जानकारी के अनुसार मीमांसा को भी यह बात पता नहीं थी कि उनकी स्कूटी पर राहुल गांधी बैठकर सभा स्थल जाएंगे. राहुल गांधी ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है. उन्होंने लिखा, ”मीमांसा उपाध्याय जैसी महिलाओं को सशक्त करना है, और वे हमारे देश को सुनहरे भविष्य की तरफ ले जाएंगी.”

राहुल के दौरे का यह है संदेश 
बिना किसी सूचना के राहुल कॉलेज पहुंच गए. लड़कियों को स्कूटी वितरित की जा रही थी. उस कार्यक्रम में राहुल ने जाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है. इसके बाद राहुल गांधी ने कई महिला सिपाहियों के साथ फोटो भी खिचाई. इतना ही नहीं सभा स्थल पर मंच से बोलने के लिए सीकर की जिला अध्यक्ष को मौका दिया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती ही नहीं है बल्कि करके दिखाती है. कांग्रेस महिलाओं को सबसे आगे रखती है.

महारानी में वर्षों बाद बड़े नेता की एंट्री 
जानकारी के अनुसार महारानी कऑलेज में वर्ष 2014 के बाद कोई भी बड़ा नेता नहीं पहुंचा है. इस कॉलेज में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी बहुत वर्ष पहले पहुंचे थे.

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »