‘ध्यान भटका रही मोदी सरकार, बिल लागू करना है तो तत्काल करते’, महिला आरक्षण विधेयक पर बोले राहुल गांधी

Women Reservation Bill Passed:HN/ महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार हमला करते हुए कहा है कि वो ध्यान भटकाने का काम कर रही है. अगर सरकार को विधेयक को लागू करना है तो अभी करे, इसके लिए परिसीमन क्यों? उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल आज से ही लागू किया जा सकता है.

एबीपी न्यूज के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, “अफसोस है कि 2010 में कांग्रेस के महिला आरक्षण बिल में ओबीसी कोटा नहीं था. सरकार ओबीसी को नहीं अदानी को पावर देना चाहती है. मैं किसी कार्ड की बात नहीं करता हूं. ओबीसी समाज की बात इसलिए करता हूं  क्योंकि 50 फीसदी आबादी के नियंत्रण में 5 फीसदी बजट है. इससे मुझे गुस्सा आता है. जिस दिन हमारी सरकार आएगी जाति जनगणना होगी और देश चलाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी.” वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि ओबीसी सांसदों को मूर्ति बनाने वाली बात उन्हें बीजेपी सांसद ने ही कही थी.

क्या बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस नेता ने कहा, “पहले तो पता नहीं चला कि ये विशेष सत्र क्यों बुलाया जा रहा है, उसके बाद पता चला कि ये महिला आरक्षण के लिए बुलाया गया है. महिला आरक्षण तो अच्छी चीज है लेकिन इसमें दो क्लोज मिले. पहला कि आरक्षण लागू करने से पहले हमें जनगणना और परिसीमन करना पड़ेगा और इन दोनों चीजों को करने के लिए बहुत साल लगेंगे. जबकि सच्चाई ये है कि महिला आरक्षण बिल को आज लागू किया जा सकता है.”

उन्होंने आगे कहा, “33 प्रतिशत सीटें लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को दी जा सकती हैं. मगर सरकार वो नहीं करना चाहती है. सरकार ने बिल पास करा लिया है लेकिन असलियत ये है कि ये लागू 10 बाद होगा और ये भी नहीं मालूम कि होगा या नहीं होगा.”

ओबीसी मुद्दे पर राहुल गांधी

आरक्षण में ओबीसी के लिए मांग करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री कहते हैं कि वो ओबीसी के लिए बहुत काम कर रहे हैं. अगर वो इन लोगों के लिए इतना काम कर रहे हैं तो 90 में से सिर्फ तीन लोग ओबीसी समुदाय से क्यों हैं? ओबीसी हिंदुस्तान के बजट को सिर्फ 5 प्रतिशत कंट्रोल कर रहा है. जब मैंने संसद में सवाल करते हुए पूछा कि क्या हिंदुस्तान में ओबीसी की आबादी 5 प्रतिशत है तो उन्होंने प्रतिक्रिया दी कि लोकसभा में हमारे प्रतिनिधि हैं लेकिन इसका इस बात से क्या लेना देना है.”

उन्होंने ये भी कहा, “देश में जितने ओबीसी हैं उतनी उनको भागीदारी मिलनी चाहिए. पीएम ने ओबीसी के लिए कुछ नहीं किया. 90 में से सिर्फ 3 ओबीसी सचिव क्यों?” हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »