Lok Sabha Elections: ‘सपा अगर 40 सीट जीत लेती है तो अखिलेश को PM बनाने की हैसियत में होगी’, बोले राम गोपाल यादव

UP News:HN/ समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की जयंती के मौके पर उनके पैतृक गांव सैफई में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया. वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव योग्य होने के बावजूद विभिन्न कारणों से देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सके, अब अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनाकर उस सपने को पूरा करना है.

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण मय नंदा ने कहा, ”नेताजी (मुलायम) मजबूत थे. सबके मन में नेताजी ही थे. हम लोग बहुत खुश होते अगर नेताजी प्रधानमंत्री बन जाते. खुद ज्योति बसु जब प्रधानमंत्री नहीं बन पाए तो उन्होंने कहा था कि नेताजी को प्रधानमंत्री बनाओ क्योंकि वह सबसे आदर्श उम्मीदवार हैं. हम लोगों के मन मे यह दुख है कि नेताजी प्रधानमंत्री नहीं बने.”

नंदा ने कहा, ”अभी हम लोगों के पास मौका है. वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव बहुत नजदीक है. हम लोग चाहते हैं कि हम लोगों का जो सपना अधूरा रह गया उसे पूरा करते हुए 2024 में इसी उत्तर प्रदेश से अखिलेश यादव को हम लोग भेजकर देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे.” सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अगर सपा 40 सीटें जीत लेती है तो पार्टी अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनवाने की हैसियत में होगी.

राम गोपाल यादव ने 1997 की इस घटना का किया जिक्र
राम गोपाल यादव ने कहा, ”वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में अगर समाजवादी पार्टी 40 सीट जीतती है तो हम कह सकते हैं कि या तो इन्हें (अखिलेश को) बनाइये, नहीं तो कोई नहीं बन पाएगा, या फिर हमारे कहने पर कोई और बनेगा.” यादव ने किसी का नाम लिये बगैर कहा कि वर्ष 1997 में जब मुलायम सिंह यादव को देश का प्रधानमंत्री बनाने की बात आयी थी तब मार्क्सवादियों की वजह से मुलायम यूनाइटेड फ्रंट के नेता और प्रधानमंत्री नहीं बन पाए.

उन्होंने कहा, ”मार्क्सवादी लोग कहते हैं कि अगर कोई विपक्ष बने तो नेतृत्व उन्हीं के हाथ में रहना चाहिए, समाजवादियों के हाथ में नहीं होना चाहिए. मैं नाम नहीं लेना चाहता हूं मगर सबसे बड़ी साजिश वहीं से हुई थी कि मुलायम सिंह प्रधानमंत्री ना बनने पाएं. उसके बाद वामपंथी की तरफ झुकाव रखने वाले नेता समझे जाने वाले इंद्र कुमार गुजराल को प्रधानमंत्री बना दिया गया. मैं सारे घटनाक्रम का चश्मदीद गवाह हूं.”

शिवपाल यादव ने भी जताया समर्थन
सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी प्रधानमंत्री के तौर पर मुलायम के लिए देखा गया सपना अखिलेश की ताजपोशी करके पूरा करने का आह्वान किया. उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, ”नेताजी के जन्मदिन पर अगर आप तय कर लेंगे तो निश्चित रूप से हम सब लोगों का वह सपना अखिलेश यादव पूरा करने में सक्षम होंगे. यहां आए सब लोगों को तय कर लेना चाहिए. बताइए हाथ उठाकर कि आप सब लोग यह संकल्प करेंगे.”

शिवपाल ने कहा, ”अखिलेश यादव में नेताजी का अक्स है. सभी समाजवादियों के मन में है कि जो नेताजी का सपना था, हम सभी लोगों को उसे पूरा करना है. इसके लिए सभी छोटी-बड़ी बातों को भूलना पड़ेगा. त्याग भी करना पड़ेगा. एकजुट होना पड़ेगा और फिर जिसे जो जिम्मेदारी मिले उसको पूरा करना पड़ेगा.” हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »