तमिलनाडु में किसानों का प्रदर्शन, सीएम स्टालिन ने किया ऐलान- प्रदर्शनकारियों पर नहीं लगेगा गुंडा एक्ट, BJP-AIADMK के विरोध पर फैसला

MK Stalin:HN/ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार रात ऐलान किया कि तिरुवन्नामलाई जिले में छह किसानों के खिलाफ लगाया गया गुंडा एक्ट रद्द कर दिया जाएगा. दरअसल, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) और बीजेपी ने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को गुंडा एक्ट के तहत हिरासत में लेने के लिए डीएमके सरकार की आलोचना की. इसके बाद अब सीएम की तरफ से इसे रद्द करने की मांग की है.

दरअसल, तमिलनाडु राज्य उद्योग संवर्धन निगम लिमिटेड (SIPCOT) राज्य सरकार की एक शाखा है, जो निवेश को बढ़ावा देने का काम करती है. वह तिरुवन्नमलाई जिले में 9 गावों में 3,300 एकड़ कृषि आर्द्रभूमि का अधिग्रहण करना चाहती है. इसे लेकर ही किसानों के जरिए प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शन कर रहे छह किसानों को गुंडा एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया, जबकि 14 अन्य किसानों को विरोध प्रदर्शन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है.

सीएम स्टालिन ने क्या कहा? 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि उनकी सरकार ने गुंडा अधिनियम को रद्द करने का फैसला तब किया है. उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए किसानों के परिवारों ने सार्वजनिक निर्माण मंत्री ईवी वेलु को एक याचिका सौंपी है. इसमें कहा गया कि हिरासत में लिए गए किसान भविष्य में बिना वजह सरकारी प्रोजेक्ट का विरोध नहीं करेंगे. याचिका में किसानों की रिहाई की मांग की गई है.

सीएम ने लोगों को समझाने की कोशिश की है कि SIPCOT का विस्तार करने के लिए जो प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं, उनसे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए परिवारों के अनुरोध पर जिला कलेक्टर के जरिए किसानों के ऊपर से गुंडा एक्ट हटाया जा रहा है.

इससे पहले, एआईएडीएमके और बीजेपी ने मांग की थी कि तमिलनाडु सरकार एक इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध करने पर गुंडा एक्ट के तहत छह किसानों की हिरासत को रद्द करे. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »