केरल के सीएम पिनराई विजयन ने फिलिस्तीन के साथ दिखाई अपनी एकजुटता, बोले- इजरायल कर रहा भारत को इस्तेमाल

Pinarayi Vijayan On Palestine:HN/ केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एक बार फिर फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिखाई है, साथ ही कहा है कि भारत को इजरायल के साथ सैन्य और रक्षा समझौते रोक देने चाहिए. उन्होंने यह भी कहा है कि इजरायल को लेकर बीजेपी की नीति को देश के रुख के रूप में न लिया जाए.

क्या कुछ रहा सीएम पिनराई विजयन ने?

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम पिनराई विजयन ने शनिवार (11 नवंबर) को कहा, ”हमारी एकजुटता फिलिस्तीन के साथ है. कृपया इजरायल का समर्थन करने की बीजेपी की नीति को भारत के रुख के रूप में न समझें. भारत को इजरायल के साथ मिलिट्री और रक्षा समझौते रोकने की जरूरत है. इजरायल की ओर से भारत को फिलिस्तीन के खिलाफ एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.”

‘लोग नरसंहार जैसी आक्रामकता का सामना कर रहे’

इससे पहले 7 नवंबर को केरलियम 2023 उत्सव के समापन समारोह में बोलते हुए सीएम विजयन ने युद्ध से प्रभावित फिलिस्तीनियों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा था कि जब लोगों का एक वर्ग नरसंहार जैसी आक्रामकता का सामना कर रहा हो तो तटस्थ रुख नहीं अपनाया जा सकता है.उन्होंने इजरायल पर अमेरिका के समर्थन से फिलिस्तीन को निशाना बनाने का आरोप लगाया था.

सीएम विजयन ने कहा था, ”हमारे फिलिस्तीनी भाई पीड़ित हैं. हम सभी जानते हैं कि अमेरिका के समर्थन से इजरायल फिलिस्तीन को निशाना बना रहा है और वहां के लोग नरसंहार जैसी आक्रामकता का सामना कर रहे हैं. हम एक तटस्थ रुख नहीं अपना सकते. हमें फिलिस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने की जरूरत है.”

36वें दिन इजरायल-हमास के बीच जंग जारी

बता दें कि शनिवार (11 नवंबर) को 36वें दिन गाजा में इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है. 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में चरमपंथी संगठन हमास के अचानक हमले के बाद युद्ध शुरू हुआ था. अब तक इस जंग के चलते गाजा में मरने वालों का आंकड़ा 11 हजार की संख्या पार कर गया है. वहीं, हमास के हमले में 1,200 से ज्यादा इजरायलियों ने जानें गंवाई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमास के कब्जे में अब भी 200 से ज्यादा बंधक हैं. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »