Rajasthan Election 2023: महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह के पास न जमीन न ही घर, जानिए कितनी है चल संपत्ति?

Rajasthan Elections 2023:HN/ राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव की धूम मची हुई है. अभी चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नामांकन चल रहा है. नामांकन में दाखिल किए जा रहे एफिडेविट में कई चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं, क्योंकि विधायकों की संपत्तियां पांच साल में करोड़ों में हो गई हैं. इस बीच राजस्थान में चर्चित चेहरे महाराणा प्रताप के वंशज उदयपुर निवासी विश्वराज सिंह मेवाड़ (Vishwaraj Singh Mewar) ने अपना नामांकन दाखिल किया. विश्वराज सिंह मेवाड़ ने विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी के सामने चुनाव लड़ रहे हैं. इनके एफिडेविट में कई जानकारी सामने आईं.

विश्वराज सिंह मेवाड़ ने शुक्रवार को नाथद्वारा सीट से अपना नामांकन भरा. कुछ ही दिन पहले वह बीजेपी में शामिल हुए थे और उनका यह पहला चुनाव है. नामांकन में उन्होंने अपना एफिडेविट जमा करवाया. इस एफिडेविट के अनुसार उनके पास ना जमीन है और ना घर. उनका एड्रेस उदयपुर स्थिति समोर बाग का है, जहां उनके पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ रहते हैं. विरासत के कॉलम में शून्य लिखा हुआ है. एफिडेविट में कृषि भूमि, गैर कृषि भूमि, वाणिज्यिक भवन, आवासीय भवन सभी में शून्य लिखा हुआ है.
यह है चल संपत्तियों का ब्योरा  
विश्वराज सिंह मेवाड़ के अचल संपत्तियों के ब्यौरे में शून्य है, लेकिन चल संपत्ति की बात करें तो यह करीब एक करोड़ रुपए है. इसमें 50.72 लाख उनके पास, 22.90 हजार पत्नी महिमा कुमारी सिंह के पास, 24.98 लाख, 1.20 लाख और 56000 रुपये आश्रितों के पास है. इनके हाथ में 1 लाख और पत्नी के हाथ में 1.20 लाख रुपए हैं. इसमें सबसे सबसे ज्यादा चल संपत्ति ने जेवर है.
कांग्रेस के मंत्री करोड़पति
बता दें कि, मेवाड़ और वागड़ की 28 विधानसभा सीटों की बात करे तो यहां 2 नवंबर से मुख्य प्रत्याशियों नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के दौरान दाखिल किए एफिडेविट को देखा गया वागड़ यानी बांसवाड़ा जिले से कांग्रेस सरकार के दो मंत्री करोड़पति हैं. यहीं नहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछला रिकॉर्ड देखा जाए तो 5 साल ने उनकी संपतियां दो गुना हो गई है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »