Rajasthan Election 2023: इन विधायकों को दोबारा टिकट नहीं दिलाना चाहते कांग्रेस के कार्यकर्ता, चुनाव समिति की बैठक में किया भारी विरोध

Rajasthan Assembly Election 2023:HN/ कांग्रेस के कुछ विधायकों के विरोध के बीच पार्टी की राज्य चुनाव समिति ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा की. पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता वाली समिति ने एक सूची में संभावित नामों के साथ टिप्पणियां भी दर्ज की, जिसे शुक्रवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पेश किया

कांग्रेस पार्टी के ‘वॉर रूम’ में शुक्रवार शाम हुई बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए. बैठक के दौरान विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं के कई समूहों ने मौजूदा पार्टी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पार्टी से विधायकों को टिकट नहीं देने की मांग की.

‘सभी को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार‘- डोटासरा
बैठक समाप्त होने के बाद डोटासरा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है. उन्होंने कहा, ‘सभी कांग्रेस कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी बात कहते रहे हैं. अगर कोई अपने विचार व्यक्त करता है, तो हम उसकी बात सुनेंगे और जो भी उचित होगा उसे स्क्रीनिंग कमेटी को बताया जाएगा.’

अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव के समय किसी सांसद या विधायक के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी होना असामान्य बात नहीं है. उन्होंने कहा, ‘इसमें सच्चाई भी हो सकती है और षड्यंत्र भी हो सकता है. यह चलता रहता है और अंततः पार्टी आलाकमान उचित निर्णय लेगा और जीतने योग्य उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा तथा यह हम सभी को स्वीकार होगा.’

‘कांग्रेस में सब कुछ ठीक‘- अशोक गहलोत
सीएम गहलोत ने कहा कि पार्टी में सब चीजें ठीक चल रही हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पूर्वी राजस्थान के बारां जिले से चुनाव अभियान शुरू करेगी जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 16 अक्टूबर को एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 20 अक्टूबर को दौसा के सिकराय में रैली को संबोधित करेंगी.

अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र सरकार से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की मांग कर रही है लेकिन केंद्र ने इस पर ध्यान नहीं किया. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी पूर्वी राजस्थान के जिलों में बैठकों के जरिए इस मुद्दे पर नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी को बेनकाब करेगी.

कांग्रेस के मौजूदा विधायकों के खिलाफ लगे नारे
बैठक शुरू होने से कुछ देर पहले कामां, सवाई माधोपुर, किशनपोल और सरदारशहर विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ता ‘वॉर रूम’ के पास पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने मौजूदा विधायकों के खिलाफ नारे लगाए और मांग की कि उन्हें टिकट नहीं दिया जाना चाहिए. जाहिदा खान कामां निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं, जबकि दानिश अबरार सवाई माधोपुर से, अमीन कागजी किशनपोल (जयपुर) से और अनिल शर्मा सरदारशहर (चूरू) से विधायक हैं. हाईन्यूज़ !

 

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »