Chhattisgarh Assembly Election 2023: कांग्रेस गजब है! बिना प्रत्याशी घोषित किए ही शुरू हुआ हो गया विरोध, छत्तीसगढ़ की इस सीट पर विवाद

Ambikapur Election 2023:HN/ सरगुजा संभाग में BJP ने 14 में से 13 विधानसभा प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है. सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है. लेकिन अचरज की बात है कि इतने कम दिन बचे होने के बाद भी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का एलान नहीं किया है. जिसको लेकर ऐसे में उन सिटिंग एमएलए की हालत ख़राब है. जिनको अपने नाम कटने का भय सता रहा है. हालांकि इस भय को लेकर संभाग की रामानुजगंज विधानसभा में कांग्रेस की ओर से शोरशराबा भी शुरू हो गया है. सीटिंग एमएलए बृहस्पत सिंह के समर्थन में उनके लोग टिकट मिलने से पहले ही बाहरी प्रत्याशी का विरोध करने लगे है.

नेताम को टिकट, बृहस्पत को अब तक नही
सरगुजा की चर्चित सीटों की फ़ेहरिस्त मे शु्मार रामानुजगंज विधानसभा दो राजनैतिक धुरंधर की कर्मभूमि है. कांग्रेस की ओर से मौजूदा विधायक बृहस्पत सिंह और BJP के पूर्व गृहमंत्री, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम यहाँ से चुनाव लड़ते रहे हैं. लेकिन 2013 में बृहस्पत सिंह से हार का सामना करने वाले रामविचार नेताम को BJP ने अपनी पहली सूची में प्रत्याशी घोषित कर दिया था. जिसकी वजह से नेताम आचार संहिता लगने के पहले से लेकर अभी तक क्षेत्र के अधिकांश गाँव में घूमकर अपने जनाधार को टटोल चुके हैं. पर दूसरी ओर टिकट कटने के भय के कारण बृहस्पत अभी तक खुलकर क्षेत्र मे प्रचार नहीं कर सके हैं. आलम ये है कि अपनी टिकट को लेकर ना केवल बृहस्पत सिंह बल्कि उनके समर्थक भी चिंतनीय मुद्रा में नज़र आ रहे हैं.

समर्थकों ने सड़क का लिया सहारा
BJP के रामविचार नेताम को टिकट मिलने और उनके प्रचार की गति को देखते हुए बृहस्पत और उनके समर्थकों के माथे में चिंता की लकीर खिंच गई है. लिहाज़ा मौजूदा विधायक के समर्थकों में विरोध के स्वर फू्टने लगे है. वैसे भले ही अभी रामानुजगंज से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी तय ना किया हो. पर टिकट ना मिलने के भय से बृहस्पत समर्थक अब सड़कों पर संघर्ष करते नज़र आ रहे हैं. बृहस्पत समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल आचार सिंहली लगने के ठीक पहले ज़िला मुख्यालय बलरामपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन की आड़ में बाहरी प्रत्याशी का विरोध किया और विरोध में नारे भी लगाए. समर्थकों ने बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा का नारा लगाते हुए शहर में रैली भी निकाली.

आखिर कौन है बाहरी प्रत्याशी
सूबे के डिप्टी सीएम ने भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम क के दौरान बलरामपुर जिले के ही राजपुर ब्लाक मुख्यालय में एक सार्वजनिक बयान दिया था. जिसमें उन्होंने बृहस्पत सिंह का नाम लिए बिना कहा था कि अगर उनके माता पिता के बारे में कोई सार्वजनिक रूप से ग़लत कहेगा. तो मैं उससे समझौता नहीं कर सकता हूँ. ग़ौरतलब है कि बृहस्पत के क़ाफ़िले में कथित पथराव मामले में उन्होंने राजपरिवार पर जान से मरवा देने के गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का ये बयान आया और फिर बयान के साथ ही अम्बिकापुर महापौर डॉ. अजय तिर्की ने रामानुजगंज से कांग्रेस की टिकट पर अपनी दावेदारी कर दी. इस दावेदारी के बाद बृहस्पत सिंह की धड़कनें धीरे धीरे तेज होने लगी थी. जो अब तक टिकट फ़ाइनल नहीं होने की वजह स अब बहुत तेज हो चुकी है. गौर करने वाली बात है कि डॉ अजय तिर्की, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के ख़ेमे से आते हैं. और उनकी दावेदारी को समझौता नहीं करने वाले बयान से जोड़कर ही देखा जा रहा है. हाईन्यूज़ !

 

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »